कुचामन सिटी : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा ऐतिहासिक आयोजन: जनसंपर्क अभियान तेज, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कुचामन सिटी। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर कुचामन सिटी में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर विप्र समाज में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विप्र समाज कुचामन के पदाधिकारियों ने भावता, हरिपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर विप्र बंधुओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, छः न्याति ब्राह्मण सभा के जिला संरक्षक गिरिराज खरीट, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी जोशी तथा तहसील अध्यक्ष कमल कुमार पारीक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

टीम ने भांवता और हरिपुरा गांवों में समाजजनों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए 19 अप्रैल को कुचामन सिटी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही गांवों में पोस्टर, बैनर और स्टीकर वितरित कर स्थानीय स्तर पर भी जनसंपर्क को मजबूत किया गया।

आयोजकों के अनुसार 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 2:30 बजे कुचामन सिटी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी । शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित समाज के लोग भाग लेंगे, जिससे शहर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भावता ग्राम स्थित रघुनाथ जी मंदिर में कुचामन से पहुंचे पदाधिकारियों का स्थानीय विप्र बंधुओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर धीसालाल जोशी, बद्री प्रसाद गौड़, रमेश कुमार गौड़, पवन कुमार शर्मा, सम्पत शर्मा, महेश कुमार शर्मा एवं बनवारी लाल दाधीच सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने भांवता के विप्र समाज द्वारा किए गए स्वागत, सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से 19 अप्रैल को आयोजित शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का निवेदन किया।

जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने मीडिया बयान जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष का परशुराम जन्मोत्सव कुचामन सिटी के इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और शक्ति का भव्य प्रदर्शन होगा। इसे इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है कि यह आने वाले वर्षों के लिए मिसाल बनेगा और इतिहास रचने वाला साबित होगा।

error: News 1 Rajasthan