कुचामन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान के आदेशानुसार कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत फजलुर्रहमान कुरैशी और बुंदू अली को प्रदेश सचिव, जबकि सुभाष पावड़िया को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने बताया कि इन नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन और खेल प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवा साथियों एवं निवर्तमान पार्षदों को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और आगामी चुनावों में पार्टी का जनाधार भी मजबूत होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर फजलुर्रहमान कुरैशी, बुंदू अली और सुभाष पावड़िया ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान तथा पूर्व विधायक एवं पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे।
