कुचामन सिटी में भरोसेमंद और आधुनिक किचन तकनीक की नई सौगात जुड़ गई है। डीडवाना रोड स्थित रिलायंस मार्ट के बेसमेंट में देश की प्रतिष्ठित होम अप्लायंसेज कंपनी Glen Appliances Pvt. Ltd. का नया स्टोर विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू हो गया। उद्घाटन समारोह शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्लेन नॉर्थ इंडिया हेड प्रेम सिंह, राजस्थान हेड नवल यादव, गुडविल ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर तथा स्थानीय Glen शोरूम संचालक खान मोहम्मद खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों और उपभोक्ताओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
उद्घाटन अवसर पर ग्लेन नॉर्थ इंडिया हेड प्रेम सिंह ने कहा कि ग्लेन का उद्देश्य देशभर के उपभोक्ताओं को आधुनिक, सुरक्षित और ऊर्जा दक्ष किचन समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि छोटे शहरों में भी अब बड़े ब्रांड्स की पहुंच बढ़ रही है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता और नवीन तकनीक का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

वहीं डायरेक्टर खान मोहम्मद खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कुचामन सिटी में ग्लेन स्टोर खुलना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को बेहतर किचन अप्लायंसेज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सभी आधुनिक उत्पाद एक ही स्थान पर उचित कीमत और सर्विस के साथ उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है कि Glen Appliances Pvt. Ltd. देश की पुरानी और भरोसेमंद कंपनियों में शुमार है, जो गैस चूल्हे, किचन चिमनी, मिक्सर-ग्राइंडर, ओटीजी, एयर फ्रायर, डिशवॉशर, माइक्रोवेव ओवन सहित किचन से जुड़े कई अत्याधुनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। कंपनी वर्षों से अपने गुणवत्ता मानकों और इनोवेशन के लिए जानी जाती रही है।

नए स्टोर के खुलने से कुचामन और आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल बेहतर विकल्प मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
