शहीद दिवस पर कल कुचामन में उमड़ेगा देशभक्ति का सैलाब,भगत सिंह सर्किल पर होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
कुचामन सिटी। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की पुण्यतिथि 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर कल कुचामन सिटी में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन पांचवा बाईपास रिंग रोड स्थित भगत सिंह सर्किल पर सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस दौरान वीर शहीदों…
