कल एजुकेशन अवार्ड और 27 सितंबर को राष्ट्रीय इजलास में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों पर होगा मंथन
कुचामन सिटी। छीपा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को लेकर देशभर के प्रतिनिधि कल से कुचामन सिटी में जुटेंगे। यहां पहली बार ऑल इंडिया छीपा समाज का राष्ट्रीय इजलास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 26 और 27 सितंबर को होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।

आयोजन के पहले दिन 26 सितंबर को एजुकेशन अवार्ड 2026 समारोह होगा, जबकि 27 सितंबर को राष्ट्रीय इजलास में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
एजुकेशन अवार्ड में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आयोजन के पहले दिन शनिवार को शाम 6 बजे से सरला बिड़ला कल्याण मंडपम, कुचामन सिटी में एजुकेशन अवार्ड 2026 समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2025-26 के दौरान शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में दसवीं, बारहवीं, स्नातक सहित विभिन्न शैक्षणिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा NEET, JEE, CA-PT और CUET सहित प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा और रोजगार में पिछड़े वर्गों को आगे लाने पर होगा मंथन
दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों को आगे लाना है, जो शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षाकृत पिछड़े हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्य अजमत मौलानी ने बताया कि राष्ट्रीय इजलास में समाज की विभिन्न समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के उपायों पर विचार किया जाएगा। समाज की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों से निकालने और सामाजिक विकास को गति देने के लिए प्रतिनिधियों के बीच संवाद होगा।
27 सितंबर को नर्बदा गार्डन में होगा राष्ट्रीय इजलास
दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन रविवार, 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से स्टेशन रोड स्थित नवदुर्गा गार्डन, कुचामन सिटी में ऑल इंडिया छीपा समाज का राष्ट्रीय इजलास आयोजित होगा।
इसमें देश के विभिन्न राज्यों से छीपा समाज के प्रतिनिधि और समाज से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इजलास में समाज की शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। समाज के विभिन्न मसाइल के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श होगा।
आयोजन समिति के सदस्य डॉ. शकील अहमद राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से छीपा समाज के संगठनों के प्रतिनिधि कुचामन पहुंचेंगे। इजलास में समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया जाएगा।
समाजबंधुओं से शामिल होने की अपील
आयोजन समिति के संरक्षक अब्दुल हमीद मौलानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कुचामन में पहली बार हो रहे इस राष्ट्रीय आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार की दिशा में सामूहिक प्रयासों को नई गति देगा।

आयोजन समिति के संरक्षक अब्दुल हमीद मौलानी, आयोजन समिति के डॉक्टर मोहम्मद सलीम राव, डाक्टर इशाक देवड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कुचामन में पहली बार हो रहे इस राष्ट्रीय आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार की दिशा में सामूहिक प्रयासों को नई गति देगा।
