कुचामन सिटी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में डीडवाना – कुचामन जिले के कुचामन सिटी निवासी हुसैन लीलगर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला ने जारी कार्यालय आदेश में यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से की है।

जारी आदेश में हुसैन लीलगर की संगठन के प्रति लगन, निष्ठा और सक्रिय संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर हुसैन लीलगर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह

डोटासरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संगठन महासचिव ललित तुनवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्ण शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी तथा पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
