कुचामन में निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर, 72 मरीजों ने लिया विशेषज्ञ परामर्श

कुचामन सिटी। लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान तथा सीता देवी सत्यनारायण काबरा चैरिटिज के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में मासिक निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने 72 हृदय रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष लायन नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि लायन्स चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं सुलभ कराना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज के क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा का लाभ मिल सके।

लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. वी.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुचामन क्षेत्र के अलावा आसपास के कई ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज जांच एवं परामर्श के लिए पहुंचे।
क्लब सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की जांचें भी निःशुल्क कराई गईं। इनमें 14 सीबीसी, 4 ईएसआर, 17 शुगर, 14 यूरिया, 17 एसजीपीटी, 4 एसजीओटी, 4 विटामिन-डी, 5 सीआरपी, 2 टीएफटी, 14 लिपिड प्रोफाइल, 8 एक्स-रे तथा 18 ईसीजी जांच शामिल रहीं।


ट्रस्ट सचिव लायन अशोक काला ने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य सेवा शिविरों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और सभी सेवाभावी सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।
शिविर में लायन श्याम सुंदर मंत्री, शोभा मंत्री, सुभाष रांवका, नरेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार टेलर, अशोक काला, संजय रांवका, चेतन खालडका, बाबूलाल मानधनिया सहित अन्य सदस्यों ने सेवाएं प्रदान कर आयोजन को सफल बनाया।

error: News 1 Rajasthan