कुचामन सिटी। रावणा राजपूत विकास समिति, कुचामन सिटी की ओर से रविवार को जूसरी रोड स्थित नवनिर्मित रावणा राजपूत समाज सभा भवन में कुचामन एवं नावां तहसील क्षेत्र के समाज बंधुओं तथा समिति के पंजीकृत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह नरुका ने की।

समिति के संयोजक जगदीश सिंह भाटी (रसाल) ने बताया कि बैठक में सबसे पहले नवनिर्मित समाज भवन के सभा कक्ष के निर्माण कार्य पर हुए व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा समिति के सचिव सुरेन्द्र सिंह चौहान ने समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने आय-व्यय का अवलोकन करते हुए आगामी आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में अध्यक्ष दिलीप सिंह नरुका ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी सितंबर माह में पूर्ण होने की जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से चुनाव समिति का गठन किया।
चुनाव संचालन के लिए गठित समिति में जगदीश सिंह भाटी (रसाल), राजेन्द्र सिंह बाघेला (मंडावरा), रणजीत सिंह चौहान (कुचामन), सुरेन्द्र सिंह चौहान (कुचामन) तथा सुगन सिंह राजावत (गुढ़ा साल्ट) को अधिकृत किया गया। यह समिति आगामी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेगी।

बैठक के दौरान समाज के संरक्षक भंवर सिंह चौहान, बद्री सिंह भाटी एवं शंकर सिंह कुकनवाली ने समाज हित, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न सुझाव भी दिए, जिन पर उपस्थित सदस्यों ने सकारात्मक चर्चा की।
बैठक में रामेश्वर सिंह घाटवा, शैतान सिंह चितावा, अजयपाल सिंह बाघेला, बजरंग सिंह जिलिया, विजय सिंह शेखावत, आनन्द सिंह बड़गुजर, राम सिंह भाटी, रामेश्वर सिंह प्रेमपुरा, श्याम सिंह आनन्दपुरा, गुमान सिंह जिलिया, सुखवीर सिंह शेखावत, गिरधारी सिंह भाटी, दौलत सिंह (नावां), रमेश सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह कुकनवाली, रतन सिंह बड़गुजर, मदन सिंह राजावत (गुढ़ा साल्ट), भंवर सिंह लिचाणा, भीम सिंह बाघेला, अशोक सिंह बड़गुजर, शक्ति सिंह शेखावत, मोहन सिंह गोड़, दिलीप सिंह भांवता सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।

बैठक के समापन के बाद सभी समाज बंधुओं ने सामाजिक गोठ (सामूहिक भोजन) में भाग लिया। इस अवसर पर समिति की ओर से समाज भवन के निर्माण में स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों के प्रति आभार एवं धन्यवाद भी व्यक्त किया गया।
समिति के संयोजक जगदीश सिंह भाटी (रसाल) ने बताया कि समाज भवन के विकास कार्यों के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने की दिशा में भविष्य में भी ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे।
