कुचामन सिटी में 21 मई को निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर, जयपुर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं


कुचामन सिटी। जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा श्रीमती बिमला देवी झांझरी लीचाना के सौजन्य से 21 मई 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अरिहंत हेल्थकेयर सेंटर, राजकीय जिला चिकित्सालय के पास निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10:30 बजे से मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।


शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध न्यूरो स्पाइन सर्जन डॉ. धीरज विश्वकर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में स्पाइन एवं कमर दर्द, गर्दन और कंधों में दर्द, ब्रेन हैमरेज, मिर्गी, सर्वाइकल एवं लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर, सिर की चोट तथा बोन टीबी से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।


डॉ. धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि आधुनिक एंडोस्कोपिक स्पाइन तकनीक से मात्र 8 एमएम के छोटे चीरे के माध्यम से रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और रिकवरी भी तेजी से होती है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर न्यूरो एवं स्पाइन रोगों से बचाव संभव है।


समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि सभी रोगियों को नई तकनीक से उपचार का लाभ लेना चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।


शिविर संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मरीजों के रजिस्ट्रेशन सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होंगे। वहीं समिति सचिव प्रदीप काला ने जानकारी दी कि शिविर में दवाइयां एवं रक्त जांचें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं RGHS कर्मचारियों का निःशुल्क उपचार भी किया जाएगा।

error: News 1 Rajasthan