कुचामन सिटी में 21 मई को निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर, जयपुर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
कुचामन सिटी। जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा श्रीमती बिमला देवी झांझरी लीचाना के सौजन्य से 21 मई 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अरिहंत हेल्थकेयर सेंटर, राजकीय जिला चिकित्सालय के पास निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10:30 बजे से मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध न्यूरो स्पाइन सर्जन डॉ. धीरज विश्वकर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में स्पाइन एवं कमर दर्द, गर्दन…
