डीडवाना में एबीआरएसएम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू, सैकड़ों शिक्षकों ने लिया भाग

डीडवाना/शकील अहमद उस्मानी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम, स्कूल शिक्षा) जिला डीडवाना का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मालियन सूर्य मंदिर स्थित माली समाज पंचायत भवन में शुरू हुआ। सम्मेलन के प्रथम दिवस जिले के डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, कुचामन, नावा, परबतसर एवं मकराना खंडों से सैकड़ों शिक्षकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक अजीत सिंह देथा एवं रूपाराम पिंडार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम जिला पालक कार्यकर्ता…

Continue reading

कुचामन में क्रिकेट का महाकुंभ PTCL कल से, 64 टीमें खेलेगी 63 मैच, विजेता को मिलेंगे 5 लाख

22 दिन तक गूंजेगा चौकों-छक्कों का रोमांच, राजस्थान समेत कई राज्यों की टीमें लें रही हिस्सा; जम्मू-कश्मीर के इरफान भट करेंगे कमेंट्री कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर नाइट टेनिस क्रिकेट का ऐसा बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें भी एक ही मैदान पर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कुचामन सिटी के राजकीय खेल स्टेडियम में PTCL यानी Pro Ten Cricket League का आगाज कल शनिवार, 19 सितंबर से…

Continue reading

कुचामन में सभापति चुनाव में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, निर्दलीय मोहम्मद नासिर ने वापस लिया नामांकन,चार पार्षदों ने ली शपथ

सभापति चुनाव में महेश रामचंद्रका बनाम आरिफ खान, 21 सितंबर को होगा सभापति की कुर्सी का फैसला कुचामन सिटी। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर चल रही सियासी तस्वीर अब और साफ हो गई है। सभापति पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले मोहम्मद नासिर ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नासिर की नाम वापसी के बाद अब कुचामन नगर परिषद के सभापति पद के लिए मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका और कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान के बीच…

Continue reading

कुचामन में सत्ता का ‘त्रिकोण’: कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा पीछे, 13 निर्दलीय तय करेंगे सभापति का ताज,45 वार्डों में किसी को बहुमत नहीं, 21 सितंबर को सभापति चुनाव; हेमराज चावला हारे, बागी महेश रामचंद्रका ने भाजपा को दी मात

कुचामन सिटी। कुचामन नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने शहर की राजनीति को बेहद दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। 45 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। भाजपा को 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि 13 निर्दलीय पार्षद जीतकर अब सत्ता के असली ‘किंगमेकर’ बन गए हैं। 45 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता…

Continue reading

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्रेमी के दबाव में बेटी ने घर से चुराए जेवर और नकदी, फिर चोरी का ड्रामा रचने पहुंच गए दो युवक, चितावा पुलिस ने तीनों को दबोचा

डीडवाना-कुचामन। जिला पुलिस ने चितावा थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानपुरा में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवादी लालाराम की बेटी रेखा ने अपने प्रेमी सचिन मीणा के दबाव में घर से लाखों रुपए की नकदी और सोने के जेवरात निकालकर उसे दे दिए थे। बाद में इस मामले को चोरी की वारदात का रूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से नकबजनी की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस…

Continue reading

मरहूमा अल्हाजा आबिदा मोलानी की याद में ‘छीपा आबिदा मोलानी तालीम सेंटर’ की रखी गई बुनियाद, शिक्षा और समाज सेवा की नई पहल

कुचामन सिटी में हाजी अब्दुल हमीद मोलानी परिवार की पहल, उलेमा और शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में हुआ संग-ए-बुनियाद कुचामन सिटी,  शहर में शिक्षा, तरबियत और समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत रविवार को हुई। मरहूमा अल्हाजा आबिदा मोलानी के इसाले-सवाब के लिए स्थापित किए जा रहे “छीपा आबिदा मोलानी तालीम सेंटर” का रविवार सुबह संग-ए-बुनियाद रखी गई। इस अवसर पर हाजी अब्दुल हमीद मोलानी एवं उनके परिवार के सदस्य, शहर के उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन…

Continue reading

कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.70 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.70 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी कुचामन सिटी ऋतु कुमारी (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में कुचामन सिटी थानाधिकारी…

Continue reading

कुचामन सिटी में मतगणना को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 14 सितंबर को कई मार्गों पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

कुचामन सिटी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद कुचामन सिटी की मतगणना सोमवार 14 सितंबर 2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित की जाएगी। मतगणना के दौरान आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) सुरेंद्र सिंह चौधरी द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार मतगणना के दिन कुचामन सिटी में बाहर जाने और बाहर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं…

Continue reading

मौलासर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झूलोत्सव मेले से चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन। मौलासर थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए झूलोत्सव मेले के दौरान चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौलासर थानाप्रभारी मनसी राम ने बताया कि झूलोत्सव मेले के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास…

Continue reading

डीडवाना की बेटी एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, ज्यूडिशियल फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए जाएंगी अमेरिका

डीडवाना की बेटी एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, ज्यूडिशियल फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए जाएंगी अमेरिका 21 देशों के 25 न्यायिक अधिकारियों में भारत से एकमात्र प्रतिनिधि होंगी रेश्मा खान, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक वाशिंगटन डीसी और वर्जीनिया में होगा कार्यक्रम डीडवाना की एडीजे रेश्मा खान का अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल फेलोशिप के लिए चयन डीडवाना , डीडवाना के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि यहां की निवासी अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) रेश्मा खान का चयन प्रतिष्ठित ज्यूडिशियल…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan