मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस का मकराना में बड़ा प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; विधायक जाकिर गैसावत बोले—“लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

राजस्थान में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर मकराना में सियासी हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के नियमों के उल्लंघन और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मकराना कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में ‘इलेक्ट्रोल मैन्युअल 2023’ के पैरा 11.3.2 (2) का हवाला देते हुए बताया कि नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति या…

Continue reading

सांगलिया धूणी में 31 जनवरी व 1 फरवरी को भव्य बरसी एवं समाधि पूजन समारोह, देशभर से संत-भक्त होंगे शामिल

सीकर जिले की सांगलिया धूणी एक बार फिर संत परंपरा की आध्यात्मिक आभा से सराबोर होने जा रही है। सांगलिया धूणी के संत शिरोमणि पीठाधीश्वर परम् श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री लादूदास जी महाराज की 61वीं बरसी, श्री श्री 1008 श्री भगतदास जी महाराज की 22वीं बरसी तथा श्री श्री 1008 श्री बंशीदास जी महाराज की 9वीं बरसी के अवसर पर दो दिवसीय बरसी एवं समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 31 जनवरी…

Continue reading

400 किमी की CCTV खंगालकर ATM लूट गैंग तक पहुंची पुलिस, 20 लाख की वारदात का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र में हुई बड़ी ATM लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक शातिर गिरोह को पकड़ते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गैस कटर से SBI बैंक के ATM को काटकर लाखों रुपये लूट लिए थे। इस कार्रवाई में लूट में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी जेवू सिंह के सुपरविजन में…

Continue reading

देवनारायण योजनाओं में ऐतिहासिक गति: 15 साल के अधूरे काम 2 साल में पूरे — ओमप्रकाश भडाणा

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने शनिवार को कुचामन सिटी में स्पष्ट शब्दों में कहा कि देवनारायण योजना के लिए जो काम पिछले 15 वर्षों में नहीं हो सके, वे भजनलाल सरकार ने महज 2 साल में कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं को केवल फाइलों तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है। होटल केसर पैलेस में भव्य स्वागत स्टेशन रोड स्थित होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा के…

Continue reading

कुचामन सिटी : झालरा रोड आगजनी कांड का खुलासा, आरोपी राजवीर सिंह गिरफ्तार

कुचामन सिटी में व्यापारी की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी संसाधनों और आसूचना के सटीक इस्तेमाल से यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डीडवाना–कुचामन ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा और वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कुचामन शहर के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व…

Continue reading

मकराना : शराब ठेके में चोरी और आगजनी की वारदात का खुलासा, मकराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र में रात्रि के समय शराब ठेके में चोरी कर आगजनी करने के गंभीर मामले का मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा नकद राशि चोरी कर शराब के कार्टून में आग लगाई गई थी, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (RPS) तथा वृत्ताधिकारी मकराना विकी नागपाल (RPS) के…

Continue reading

कुचामन में दुकान में घुसकर पेट्रोल छिड़क आग लगाने की कोशिश, कारोबारी बाल-बाल बचे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कुचामन शहर के झालरा रोड इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अपने ही घर में बनी दुकान चला रहे छीतरमल के साथ एक अज्ञात युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार छीतरमल रोज़ की तरह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उनसे रुपए मांगने लगा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो गई, जिसमें युवक छीतरमल से बात करता हुआ साफ नजर आ रहा है।…

Continue reading

नावां उप जिला अस्पताल शहर में ही बनेगा, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के प्रयास रंग लाए, जनता की मांग हुई पूरी

नववर्ष पर नावां की जनता को बड़ी राहत मिली है। उप जिला चिकित्सालय के भूमि आवंटन और भवन निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध और असंतोष के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि नावां उप जिला चिकित्सालय का नया भवन शहर के मध्य, आईटीआई कॉलेज और मुख्य बस स्टैंड के समीप ही बनाया जाएगा। राज्य सरकार में राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने इस संबंध में प्रेस बयान जारी कर जानकारी देते हुए इसे जनता की…

Continue reading

नावां : जहां अस्पताल बनना है, वहां जलभराव और मछलियां,भूमि आवंटन के जिला कलेक्टर के फैसले पर उठे सवाल

नावां में उप जिला चिकित्सालय के लिए जिस भूमि का आवंटन किया गया है, उसकी जमीनी हकीकत सामने आते ही जिला प्रशासन के फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला कलेक्टर द्वारा जिस स्थान को अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया, वहां आज हालात यह हैं कि जमीन पर पानी भरा हुआ है और लोग उसमें मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या जलभराव और दलदली भूमि पर करोड़ों रुपये का अस्पताल बनाना व्यावहारिक और जनहित…

Continue reading

डीडवाना–कुचामन स्वर्णकार समाज चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में ,डीडवाना के महावीर प्रसाद सोनी विजयी, 967 मतों से बने जिलाध्यक्ष

जिला डीडवाना–कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार देर रात कुचामन सिटी में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में डीडवाना के महावीर प्रसाद सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जिलाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया कुचामन के वृंदावन मैरिज गार्डन में आयोजित की गई, जहां दिनभर गहमागहमी बनी रही। शाम तक चले मतदान में कुल 2929 मतदाताओं में से 2197 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान डीडवाना,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan