श्याम छात्रावास में RAS व पुलिस टेलीकॉम में चयनित छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह
कुचामन सिटी के बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित श्री श्याम छात्रावास में ठठाना (माँगलोदी) निवासी कविता चौधरी व पूजा चौधरी के RAS में तथा अनिता चौधरी के राजस्थान पुलिस टेलीकॉम में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम छात्रावास परिवार की ओर से चयनित प्रतिभाओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में बुद्धाराम चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शेर खान, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल कांत डोडवाडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मूनाराम (फौजी), अध्यापक मुकेश…
