राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा के पहली बार कुचामन आगमन पर किसानों और स्थानीय नेतृत्व ने जोरदार स्वागत किया। बाईपास स्थित न्यू शारदा होटल पर पहुंचते ही पारंपरिक साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “किसान मजदूर एकता” और “जय जवान जय किसान” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में डीडवाना-कुचामन जिला संयोजक प्रहलाद मुंड, जिला अध्यक्ष गंगाराम कुड़ी, किसान नेता परसाराम बुगालिया, कुचामन मंडल अध्यक्ष नाथूराम डोडावडिया सहित कई किसान नेताओं ने चोपड़ा का स्वागत किया। वहीं प्रदेश महासचिव गोपाल ददरवाल, झोटवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष मदन दातेल और मीडिया प्रभारी बलजीत का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा ने कहा कि कुचामन की धरती पर मिला सम्मान पूरे किसान समाज के संघर्ष और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब किसान अपने हक के लिए जाग चुका है और उसकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यदि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की प्रमुख समस्याओं—फसलों के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था, बिजली संकट और कर्ज के बोझ—पर गंभीर चर्चा हुई। किसान नेता परसाराम बुगालिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आज गहरे संकट में है, लेकिन सरकार मौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष गंगाराम कुड़ी ने भी कहा कि क्षेत्र का किसान लंबे समय से पानी, बिजली और समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
वहीं जिला संयोजक प्रहलाद मुंड ने कहा कि यह स्वागत कार्यक्रम किसान एकता का संदेश है और अब किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में बड़ा आंदोलन खड़ा किया
