राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीमें पुडुचेरी रवाना, गोल्ड जीतने का लक्ष्य। पंजाब के पूर्व मंत्री अरुणेश साकिर ने की खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई

Rajasthan के डीडवाना में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब की पूर्व भाजपा सरकार में वन, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा रिसर्च मंत्री रहे अरुणेश साकिर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। राजस्थान बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में आरबीए अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, भाजपा नेता ओम प्रकाश मोदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश वर्मा तथा भाजपा…

Continue reading

अपहरण और मारपीट मामले में 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, पीड़ित को लगातार मिल रही धमकियां

कुचामन सिटी वृत्त के चितावा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। करीब 11 दिन पहले दर्ज हुए नामजद मुकदमे में अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक कुचामन सिटी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित मुकेश ने ज्ञापन में बताया कि 10 मई 2026 को वो गांव लौट रहा था। इसी…

Continue reading

‘घोटाले” बनाम “विकास”: कुचामन की राजनीति में टेंडरों पर मचा घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, कुचामन में विकास कार्यों पर शुरू हुआ आरोप – प्रत्यारोप का दौर

नगर परिषद के विकास कार्यों पर सियासी बवाल: कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा ने कहा — “एक रुपए का भी घोटाला नहीं” कुचामन नगर परिषद में विकास कार्यों और टेंडरों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए करोड़ों के घोटालों और संदिग्ध भुगतानों के आरोपों के बाद अब भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही भ्रष्टाचार, गुटबाजी और जनता को गुमराह करने के आरोप जड़ दिए हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप…

Continue reading

कुचामन सिटी में 21 मई को निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर, जयपुर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

कुचामन सिटी। जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा श्रीमती बिमला देवी झांझरी लीचाना के सौजन्य से 21 मई 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अरिहंत हेल्थकेयर सेंटर, राजकीय जिला चिकित्सालय के पास निःशुल्क न्यूरो एवं स्पाइन परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10:30 बजे से मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध न्यूरो स्पाइन सर्जन डॉ. धीरज विश्वकर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में स्पाइन एवं कमर दर्द, गर्दन…

Continue reading

राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान : कुचामन में मुस्लिम समाज के बीच जागरूकता कार्यक्रम, भ्रांतियां दूर कर टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

मदरसा इस्लामिया सोसायटी कार्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम कुचामन सिटी, राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत कुचामन सिटी चिकित्सा विभाग की ओर से उपखंड क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कुचामन सिटी की गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी कार्यालय में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी, टीके को लेकर फैली भ्रांतियों…

Continue reading

कुचामन सिटी में 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में सुबह 07 : 30 बजे होगी नमाज

कुचामन सिटी। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मुस्लिम समाज की सामाजिक संस्था मदरसा इस्लामिया सोसायटी की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंगलवार को गुलाब बाड़ी स्थित सोसायटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ईद-उल-अजहा की नमाज, जुलूस मार्ग, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा शहर में आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सोसायटी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने…

Continue reading

CHO कर्मचारियों की मांगों को लेकर जयपुर में मंथन, RACHO बैठक में बनी आर-पार की रणनीति

कुचामन सिटी, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (RACHO) की वार्षिक बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ प्रदेश के करीब 20 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के हितों, लंबित मांगों और आगामी संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश लोमरोड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने की। इस दौरान कार्यकारिणी की समीक्षा, संगठन विस्तार, प्रक्रियाधीन कोर्ट केसों की स्थिति, CHO कर्मचारियों के लंबित मुद्दों…

Continue reading

कुचामन के डॉ. बंशी साबू ने इस्तांबुल में बढ़ाया देश का मान, यूरोपियन कांग्रेस ऑफ ओबेसिटी में दिया व्याख्यान

कुचामन सिटी। कुचामन की धरती के लाल और देश के जाने – माने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बंशी साबू ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित यूरोपियन कांग्रेस ऑफ ओबेसिटी (ECO) में संबोधन दिया। इस उपलब्धि से कुचामन सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। डॉ. साबू ने एशियन ओशिनियन सोसाइटी ऑफ ओबेसिटी (AOSO) द्वारा आयोजित “सारकोपेनिक ओबेसिटी” विषयक संगोष्ठी में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मोटापे और मांसपेशियों की कमजोरी से…

Continue reading

“तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान बना हृदय रोगों का बड़ा कारण” — डॉ. सुनील जैन । बढ़ते हृदय रोगों के बीच राहत बना नि:शुल्क जांच शिविर, 71 मरीजों ने लिया परामर्श

कुचामन सिटी। लायंस क्लब कुचामन सिटी एवं लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में, सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटीज़ के सौजन्य से रविवार को रामजीवन काबरा रोग निदान केन्द्र में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के सेवानिवृत्त सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लॉयन डॉ. सुनील जैन ने 71 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान…

Continue reading

सेवा के नए संकल्प के साथ चुनी गई लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की नई टीम,रचित नंदवाना बने अध्यक्ष, विष्णु मोयल सचिव और मुरलीधर गोयल कोषाध्यक्ष

कुचामन सिटी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह चयन क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा की अध्यक्षता तथा संरक्षक लॉयन पवन जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा के सानिध्य में आयोजित बैठक में हुआ। सचिव लॉयन संतोष कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में लॉयन रचित नंदवाना को अध्यक्ष, लॉयन विष्णु मोयल को सचिव तथा लॉयन मुरलीधर गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई टीम का…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan