कुचामन सिटी : युवाओं को संस्कार, समाज को सद्भाव और परिवारों को जिम्मेदारी का संदेश, राष्ट्रवादी विचारक आचार्य चंद्रशेखर जी महाराज ने दिए समाज के लिए प्रेरक संदेश
रमज़ान में राम और दिवाली में अली का संदेश, आचार्य चंद्रशेखर जी महाराज ने सामाजिक सौहार्द, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मीडिया से रूबरू हुए आचार्य श्री कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा व्यास एवं राष्ट्रवादी विचारक परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने मीडिया से बातचीत करते हुए समाज, युवाओं, अभिभावकों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर समाज को संदेश दिए । …
