कुचामन सिटी : माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, अंकित सारड़ा बने अध्यक्ष

कुचामन शहर के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी युवा संगठन, कुचामन सिटी की साधारण सभा की बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन के आगामी त्रैवार्षिक कार्यकाल 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक, पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन और शुभकामनाएं दीं। बैठक के प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष गोविन्द मानधनिया एवं सचिव विष्णुगोपाल मालू ने अपने कार्यकाल के दौरान…

Continue reading

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर हत्या की साजिश रचने वाला निकला, रुलानिया हत्याकांड का हथियार सप्लायर, कुचामन पुलिस ने 21वें आरोपी साहिल को किया गिरफ्तार

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर hatya की साजिश रचने वाले आरोपी का नाम अब कुचामन के साल 2025 के बहुचर्चित रमेश रूलानिया हत्याकांड से भी जुड़ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया कि अक्टूबर महीने में मुनव्वर फारूकी पर फायरिंग कर ,हत्या करने की योजना में अपने साथी राहुल के साथ शामिल साहिल ने ही रमेश रूलानिया की हत्या के लिए इस्तेमाल हुए अवैध हथियार और कारतूस ,रुलानिया हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचाए थे। डीडवाना–कुचामन जिले की कुचामन…

Continue reading

पर्दा एवं हिजाब : सभ्यता, सुरक्षा और सम्मान का शाश्वत दर्शन

डॉ. मोहम्मद यूनुस कुरैशी/गणेशपुरा(डीडवाना)/ “पर्दा” शब्द भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन इसके भीतर मानव सभ्यता का एक गहरा और व्यापक दर्शन समाया हुआ है। पर्दा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि सम्मान, मर्यादा, सुरक्षा, निजता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह वह अदृश्य सीमा है जो व्यक्ति को गरिमा देती है और समाज को संतुलन। कहा गया है कि जो वस्तु जितनी कीमती होती है, उसे उतनी ही सावधानी से सुरक्षित रखा जाता है। हीरा खुले में नहीं रखा जाता, सोना तिजोरी में…

Continue reading

कांसेड़ा के पास पलटी कार देख मंत्री विजय सिंह चौधरी ने रोक काफिला, खुद ने गाड़ी सीधी करवाई और मदद की,लोगों ने की सराहना

राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी की संवेदनशीलता उस समय सामने आई जब वे यात्रा के दौरान कांसेड़ा क्षेत्र से गुजर रहे थे। सड़क किनारे एक कार पलटी हुई देख मंत्री चौधरी ने तुरंत काफिला रुकवाया और वे बिना किसी औपचारिकता के स्वयं मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार सवार दंपति फंसे हुए थे। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने देरी किए बिना स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले कार को सीधा करवाया, ताकि उसमें सवार यात्रियों को…

Continue reading

कुचामन सिटी में आरयूआईडीपी का जागरूकता अभियान, आमजन को बताए नगरीय विकास परियोजना और नई जलप्रदाय योजना के फायदे

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा कुचामन सिटी में आमजन को परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाईटेक स्कूल, कुचामन सिटी के पास आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading

डीडवाना में सुरल्या माताजी का वार्षिक उत्सव: आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य संगम

आभानगरी डीडवाना की पावन धरा पर माहेश्वरी समाज की आस्था उस समय अपने चरम पर दिखाई दी, जब माँधनिया और भराडिया परिवार की कुलदेवी सुरल्या माताजी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और संस्कारों को भी सशक्त रूप से सामने रखा। देशभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था दो दिन तक चले उत्सव के दौरान सुरल्या माताजी के जयकारों से डीडवाना गूंज उठा।…

Continue reading

मकराना : सुन्थली में बकरी चोरों की धुनाई का वीडियो वायरल, चोरों ने कैम्पर दौड़ाने के बाद दीवार से टकराई ; एक गिरफ्तार, एक फरार

एंकर – डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र के सुंथली गांव में बकरी चोरों की धुनाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में संदिग्ध कैम्पर गाड़ी घूमती देख ग्रामीणों का शक गहराया और उन्होंने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कैम्पर चालक ने गांव की गलियों में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी की, जिससे घिरने के बाद कैम्पर चालक…

Continue reading

फ्लाइट में तत्काल उपचार, बची कोटा के रमेश कुमार की जान, डॉ. राशिद खान ने पेश की मानवता की मिसाल

सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र के गांव भींचरी निवासी और सीकेएस अस्पताल से जुड़े प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान ने अपने चिकित्सकीय कौशल और संवेदनशीलता से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डॉक्टर हर परिस्थिति में जीवन रक्षक होते हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर और डीडवाना स्थित CKS अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. राशिद खान बीती 20 दिसंबर को चिकित्सकों की एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर फ्लाइट से गुवाहाटी से जयपुर लौट रहे थे। इसी…

Continue reading

चितावा में RLP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, नावा विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय नियुक्त करने का फैसला

कुचामन उपखंड के चितावा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। इस बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर RLP का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तय की गई। बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर बूथ से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प…

Continue reading

नावां सिटी में ही बने उप जिला चिकित्सालय,राजास में भूमि आवंटन के विरोध में सर्व समाज एकजुट,कल देंगे ज्ञापन ।

नावां सिटी में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत राजास में जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा किए गए भूमि आवंटन के विरुद्ध जनभावनाएं लगातार प्रबल होती जा रही हैं। आमजन की सुविधा, त्वरित चिकित्सा सेवाओं और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए नावां सिटी में ही उप जिला चिकित्सालय का नवीन भवन शहर की सीमा में एवं आमजन की पहुँच योग्य भूमि पर बनाए जाने की माँग को लेकर सर्व समाज एकजुट हो गया है। इसी क्रम…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan