धर्मेन्द्र निठारवाल बने कुचामन ब्लॉक चिकित्सा प्रकोष्ठ सचिव, महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी



कुचामन सिटी, कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे धर्मेन्द्र निठारवाल को कुचामन ब्लॉक चिकित्सा प्रकोष्ठ के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला डीडवाना-कुचामन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल कांत डोडवाडिया ने कार्यालय आदेश जारी कर निठारवाल की नियुक्ति की।
निठारवाल की नियुक्ति में पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा को प्रमुख आधार माना गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला की अनुशंसा पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। नियुक्ति आदेश में उनके संगठन के प्रति लगाव एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता को देखते हुए विश्वास जताया गया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, महेन्द्र चौधरी का जताया आभार


धर्मेन्द्र निठारवाल को ब्लॉक चिकित्सा प्रकोष्ठ सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मुनाराम महला, गिरधारीराम महला, पंच परसाराम बुगालिया, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली, उदय सिंह खारिया, सुरेंद्र कसवा, आशिक खान, मुकेश थोरी, कानाराम बोचलिया, गोपाल जड़ावटा, खेमाराम मंडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेरखान, बुधाराम चौधरी, को-ऑपरेटिव कुचामन अध्यक्ष ईश्वरराम सोऊ, मोहन महला, हेमराज चावला, नगर अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, बेगाराम बोचलिया, बुधाराम निठारवाल, जयप्रकाश शेसमा, धर्मेंद्र जड़ावटा, सुरेश चौधरी, हनुमान गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, रामूराम निठारवाल, बलबीर सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निठारवाल को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इस जिम्मेदारी के लिए महेन्द्र चौधरी का आभार भी व्यक्त किया।


नियुक्ति पर धर्मेन्द्र निठारवाल ने क्या कहा


नवनियुक्त ब्लॉक चिकित्सा प्रकोष्ठ सचिव धर्मेन्द्र निठारवाल ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला एवं जिलाध्यक्ष कमल कांत डोडवाडिया का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से आमजन से जुड़े स्वास्थ्य एवं जनसेवा के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

error: News 1 Rajasthan