जर्जर भवन में इलाज पर बढ़ी चिंता: नावां उप जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन, SDM और CMHO बोले – जल्द वैकल्पिक भवन में शिफ्ट होगा चिकित्सालय
नावां। उप जिला अस्पताल के जर्जर भवन को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को अस्पताल के समस्त चिकित्सकों और कार्मिकों ने सीएमएचओ के नाम उपखंड अधिकारी हुकमीचंद रोहलानिया को ज्ञापन सौंपकर मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि भवन का अधिकांश हिस्सा असुरक्षित घोषित हो चुका है और वर्तमान में मजबूरी में केवल सुरक्षित बचे हिस्से में अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वर्ष…
