कुचामन में दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 125 मरीजों की जांच
लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित शिविर में ऑपरेशन, दवाइयां, आवास और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में तथा लायन दलपत सिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा (आईओएल) शिविर का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित रियांवाला नेत्र चिकित्सालय में हुआ। शिविर का शुभारंभ लायन दलपत सिंह रूणिजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. ढाका, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमावत,…
