लायन्स क्लब ने जीवदया और प्रभुजन सेवा के माध्यम से मनाया अध्यक्ष का जन्मदिवस

कुचामन सिटी। लायन्स क्लब कुचामन सिटी के अध्यक्ष लायन डॉ. वी. के. गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्लब की ओर से विभिन्न जीवदया एवं सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान गौसेवा, पक्षी सेवा और आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा की गई। क्लब सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि प्रातःकाल श्री कुचामन गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाया गया तथा एक गाय को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया। इसके बाद पक्षी सेवा केन्द्र में पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा डाला…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने जारी किया 10 सूत्रीय विकास संकल्प पत्र, ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ से तेज विकास का दावा

कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित कुचामन, सुरक्षित कुचामन, स्वच्छ कुचामन’ के विजन के साथ अपना नगर विकास संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने नगर परिषद में बोर्ड बनने के बाद शुरुआती 100 दिनों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और यदि कुचामन नगर परिषद…

Continue reading

नगरीय निकाय चुनाव 2026: 1056 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 326 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, जिले की 8 नगरीय निकायों के 285 वार्डों में होगा चुनाव

डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के 8 नगरीय निकायों—3 नगर परिषद एवं 5 नगरपालिकाओं—के कुल 285 वार्डों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाम वापसी के अंतिम दिन 326 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 1056 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया कि जिले…

Continue reading

खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; कई घायल

जिजोट-घाटवा के बीच हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर किया रेफर; राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिजोट और घाटवा के बीच दो वाहनों की टक्कर में हुए सड़क हादसे में कुचामन के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकालने तथा…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 27 में सियासी संग्राम! भाजपा से टिकट कटा तो निर्दलीय प्रत्याशी बने महेश रामचंद्रका की प्रेस कांफ्रेंस ,कहा—‘फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव, घर पर 6 बार पहुंची पुलिस’

कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव 2026 में हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 27 में चुनावी मुकाबला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप के साथ गरमा गया है। भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे कारोबारी महेश रामचंद्रका की अंतिम समय में टिकट कटने और भाजपा की ओर से रवि गट्टाणी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रामचंद्रका ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अब उन्होंने गुरुवार शाम अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर कथित दबाव, धमकियों और पुलिस कार्रवाई को…

Continue reading

नगरीय निकाय चुनाव 2026: नामांकन जांच में 503 पर्चे खारिज, 8 निकायों में अब 1,475 वैध नामांकन

कुचामन में सबसे ज्यादा 124 और मकराना में 146 नामांकन निरस्त, पार्टी सिंबल सहित अन्य कमियों के चलते हुए खारिज डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को सभी आठ नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से की गई जांच में जिलेभर में कुल 503 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। नामांकन के तीन दिनों में जिले में कुल 1,983 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। संवीक्षा के बाद अब…

Continue reading

निकाय चुनाव 2026: नामांकन खत्म, जिले में 1983 पर्चों से सियासी मैदान गुलजार, मकराना में सबसे ज्यादा 555 नामांकन, कुचामन में 339 तो लाडनूं में 343 पर्चे दाखिल

1583 उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी, अब 1 सितंबर को संवीक्षा और 3 सितंबर तक नाम वापसी डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर अब तेजी से साफ होने लगी है। जिले की तीन नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं सहित सभी आठ निकायों में 27, 29 और 31 अगस्त को कुल 1983 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 1583 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन के अंतिम दिन डीडवाना,मकराना कुचामन सिटी…

Continue reading

कुचामन में गूंजा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पैगाम, बच्चों ने नात, तकरीर और किराअत से बांधा समां

मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने प्रतिभाओं, इमाम हजरात और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कारकूनों को किया सम्मानित | पहली बार आयोजित हुआ MIS एक्सीलेंस अवार्ड-2026 कुचामन सिटी। हर साल की तरह इस वर्ष भी मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से रविवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अकीदत के साथ किया गया। गुलाब बाड़ी, हौद का दरवाजा स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मदरसों से आए तुलबाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नात, तकरीर,…

Continue reading

निकाय चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: दूसरे दिन 478 पर्चे दाखिल, अब तक 513 नामांकन

मकराना में सबसे ज्यादा 144, कुचामन में 81 और नावां में 70 नामांकन; 31 अगस्त को अंतिम मौका डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 478 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 376 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 27 और…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन में निकाय चुनाव का बिगुल बजा, पहले दिन 26 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 35 नामांकन; डीडवाना में पूर्व चेयरमैन हीरालाल सोलंकी ने भरा पहला पर्चा

अधिसूचना जारी होते ही RO कार्यालयों पर उमड़ी दावेदारों की भीड़, कुचामन में 8 और मकराना में 12 नामांकन; नावां में पहले दिन नहीं आया एक भी पर्चा डीडवाना-कुचामन। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीडवाना-कुचामन जिले में भी चुनावी बिगुल बज गया है। गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सभी आठ नगर निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं और रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों पर दिनभर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ नजर आई। राज्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan