गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा L.B.S. School परिसरगणेश चतुर्थी पर विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का दिखा सुंदर संगम
कुचामन सिटी। L.B.S. School परिसर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भगवान गणेश की आरती कर विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त परिवार के सुख-समृद्धि, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शिव तांडव, पार्वती क्यों रूठे तथा शिव परिक्रमा जैसे…
