भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान की डीडवाना-कुचामन जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. संजय भार्गव बने अध्यक्ष

कुचामन सिटी। भृगुवंशीय ब्राह्मण राजसेवक संस्थान राजस्थान के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारियों की डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय कार्यकारिणी का कुचामन में आयोजित बैठक में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमचंद जोशी, संरक्षक नटवर भार्गव, महामंत्री मनीष भार्गव तथा संगठन मंत्री मालचंद भार्गव के नेतृत्व में सर्वसम्मति से डॉ. संजय भार्गव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


कार्यकारिणी में जगन्नाथ भार्गव, हंसराज भार्गव, भीखाराम भार्गव एवं रमेश भार्गव को संरक्षक बनाया गया। भागचंद भार्गव को जिला उपाध्यक्ष, चेतन भार्गव को महामंत्री, दिलीप भार्गव को कोषाध्यक्ष, राजू भार्गव लालस को मीडिया प्रभारी, चिरंजीलाल भार्गव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विनोद भार्गव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा पवन भार्गव चितावा, भारत भूषण, राकेश भार्गव, शिवजी भार्गव खूनखुना, धर्मेंद्र भार्गव, कुलदीप रावल, नरेश भार्गव, मनोज चितावा एवं सुरेश भार्गव गींगालिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मालचंद भार्गव ने कहा कि समाज को संगठित करने के साथ-साथ शिक्षा, मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर युवाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. संजय भार्गव ने सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर मनीष भार्गव (चूरू), योगेश भार्गव, राजेंद्र भार्गव, गौसेवक रवि भार्गव, राहुल भार्गव सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन दामोदर भार्गव बरवाला ने किया।

error: News 1 Rajasthan