कुचामन सिटी : नारायणपुरा पुलिया पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर-थार की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल


कुचामन सिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे स्थित नारायणपुरा पुलिया के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर और थार गाड़ी के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग सीकर से सुरसुरा धाम जा रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
कुचामन पुलिस थाने के एएसआई जगदीश गुरु ने बताया कि थार गाड़ी सीकर से कुचामन होते हुए सुरसुरा धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान नारायणपुरा पुलिया के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने थार को टक्कर मार दी। हादसे में थार सवार रोहित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतक रोहित सैनी के शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


हादसे में घायल


सुमित सैनी पुत्र बनवारीलाल सैनी (24 वर्ष), निवासी उदयपुरवाटी
मोनिका पुत्री रामवतार (23 वर्ष), निवासी सीकर
निर्मल चौधरी पुत्र भंवरलाल चौधरी (24 वर्ष), निवासी सीकर
मृतक


रोहित सैनी पुत्र बाबूलाल सैनी (30 वर्ष), निवासी सीकर — मौके पर ही मृत्यु


एएसआई जगदीश गुरु ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तथा शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: News 1 Rajasthan