डीडवाना के ‘माराडोना’ को अंतिम सलाम: फुटबॉल के महान सितारे पन्नाराम सांखला का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
डीडवाना। राजस्थान फुटबॉल की स्वर्णिम विरासत के महत्वपूर्ण स्तंभ और डीडवाना के ‘माराडोना’ के नाम से प्रसिद्ध राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पन्नाराम सांखला का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही डीडवाना सहित प्रदेशभर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फुटबॉल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने इसे खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। स्वर्गीय पन्नाराम सांखला की स्मृति में गुरुवार को नागौर जिला फुटबॉल संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों…
