डीडवाना के प्रसिद्ध “Khandelwal Sweets” की अब कुचामन में एंट्री, जोशी परिवार के साथ मिलकर कल से शुरू करेंगे नई ब्रांच

कुचामन सिटी। राजस्थान में मिठाई की शुद्धता और पारंपरिक स्वाद की पहचान बने डीडवाना के Khandelwal Sweets का नाम अब कुचामन सिटी में भी नई पहचान बनाने जा रहा है।

वर्ष 1958 से डीडवाना में लोगों के भरोसे और स्वाद का पर्याय बने Khandelwal Sweets की नई ब्रांच अब कुचामन सिटी में शुरू होने जा रही है, जिसका संचालन कुचामन के प्रतिष्ठित जोशी परिवार के साथ मिलकर किया जाएगा।

डीडवाना का प्रसिद्ध Khandelwal Sweets और कुचामन का जोशी परिवार मिलकर बुधवार को धनकोली हाउस, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी में नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ करेंगे।कल सुबह 9:15 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों और मिठाई प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

कई दशकों से Khandelwal Sweets अपने पारंपरिक स्वाद, शुद्धता और गुणवत्ता के कारण डीडवाना सहित पूरे क्षेत्र में खास पहचान रखता है। वर्षों से यह प्रतिष्ठान लोगों के घरों की खुशियों, त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों का हिस्सा बना हुआ है। अब इसी भरोसे और स्वाद को कुचामन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई शाखा की शुरुआत की जा रही है।

प्रोपराइटर अभिमन्यु जोशी ने बताया कि कुचामन में शुरू होने वाला यह नया प्रतिष्ठान आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, लेकिन मिठाइयों की गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद वही रहेगा, जिसने Khandelwal Sweets को दशकों तक लोगों के दिलों में जगह दिलाई है।

इस अवसर पर मनोज जोशी ने कहा कि “यह केवल नया व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि दो प्रतिष्ठित परिवारों के विश्वास और अनुभव का संगम है। हमारा प्रयास रहेगा कि कुचामनवासियों को शुद्धता, स्वाद और बेहतर सेवा का ऐसा अनुभव मिले जो वर्षों तक याद रखा जाए।”

वहीं कुचामन सिटी के मशहूर राम बाग रिजॉर्ट के संचालक अक्षय दवे ने कहा कि “Khandelwal Sweets ने डीडवाना में वर्षों तक अपने स्वाद और गुणवत्ता से जो प्रतिष्ठा बनाई है, वह अपने आप में मिसाल है। अब कुचामन में इसकी नई शुरुआत निश्चित रूप से शहर के लिए खास सौगात साबित होगी।”

निमंत्रक Eklavya School एवं जोशी परिवार के प्रदीप जोशी, संदीप जोशी और अक्षय जोशी ने शहरवासियों से कार्यक्रम में पधारकर शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

error: News 1 Rajasthan