कुचामन सिटी में देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत शनिवार को मुख्य बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई।

अभियान से जुड़ी आरती सर्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसे ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देशभर की सभी तहसीलों में एक साथ गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
हिरानी गौशाला के संत सुदर्शन दास जी महाराज ने कहा कि यह अभियान भारत को गौ हत्या के कलंक से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वहीं, भगवान दास जी महाराज ने हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों से 27 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान कलावती सर्वा, किरण फुलवारिया, गुलाब देवी कांसोटिया, गौ सेवक रवि भार्गव, राम अवतार गोयल, महेश महेश्वरी, प्रकाश चंद्र सर्वा, गोविंद सोनी, सुरेश भार्गव, संपत जोशी सहित संपर्क संस्थान मुख बधिर विद्यालय की छात्राओं ने भी सक्रिय सहयोग किया।
