एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का वादा, वकीलों के लिए बीमा और मुफ्त इलाज की योजना—मकराना में मंसूर अहमद सिद्दीकी ने बताया अपना घोषणा पत्र।
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव से पहले प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चला रहे डीडवाना निवासी पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूर अहमद सिद्दीकी का मकराना दौरा शनिवार को चर्चा का केंद्र रहा। न्यायालय परिसर में पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन का भरोसा जताया। मकराना बार काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट अकबर अली और सचिव मोहम्मद शरीफ चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान सिद्दीकी ने अधिवक्ताओं से सीधा संवाद…
