डीडवाना में खिलाड़ी मूलचंद तंवर की 16वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, खेल जगत ने याद किया स्वर्णिम योगदान
डीडवान के काटला बास स्थित निज निवास पर शनिवार 17 जनवरी को स्वर्गीय मूलचंद तंवर की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिवा स्पोर्ट्स क्लब एवं सैनी स्पोर्ट्स क्लब से जुड़े खिलाड़ियों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद मारोठिया एवं पार्षद सुरेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय मूलचंद तंवर शूटिंग बॉल के एक प्रतिभावान और आक्रामक…
