ख्वाजा की नगरी में पहुंचे मकराना थानाधिकारी जगदीश मीणा, दिया गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश

मकराना। मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने पवित्र नगरी अजमेर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह में महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की तथा देश और प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।


इस अवसर पर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग सदियों से प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पूरी दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत और सेवा का संदेश देती है तथा यह स्थान धार्मिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।


मीणा ने कहा कि आज के समय में समाज को आपसी प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता की सबसे अधिक आवश्यकता है। ख्वाजा साहब की शिक्षाएं हमें मानवता को सर्वोपरि मानने और सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा देती हैं।


उन्होंने कहा कि दरगाह पर हर धर्म और वर्ग के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं, जो भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल है। जियारत के दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और समाज में शांति एवं भाईचारे की कामना की।

error: News 1 Rajasthan