हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस, फल-बिस्किट वितरित किए

कुचामन सिटी। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संगठन के संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्ड़िया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कच्ची बस्ती के बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए।नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने भारत माता और जय श्रीराम के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें…

Continue reading

जल संरक्षण जनभागीदारी का आंदोलन बने, हर व्यक्ति जल बचाने का संकल्प ले : विजय सिंह चौधरी । वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला ‘जल गौरव सम्मान’

कुचामन सिटी। राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा कोटपुतली बहरोड के जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल का विवेकपूर्ण उपयोग वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक जल बचाने का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता…

Continue reading

ख्वाजा की नगरी में पहुंचे मकराना थानाधिकारी जगदीश मीणा, दिया गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश

मकराना। मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने पवित्र नगरी अजमेर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह में महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की तथा देश और प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। इस अवसर पर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग सदियों से प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की…

Continue reading

CKS मकराना हॉस्पिटल में अब मिलेगी आधुनिक ENT सेवाएं, डॉ. सना अहमद राव ने संभाली जिम्मेदारी

मकराना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए CKS मकराना हॉस्पिटल में अब नाक, कान, गला एवं थायरॉयड रोगों के विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अस्पताल में अनुभवी ENT विशेषज्ञ डॉ. सना अहमद राव (MBBS, MS-ENT) ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कुचामन के श्याम ब्लड सेंटर में वरिष्ठ टेक्निकल सुपरवाइजर मईनुद्दीन शेख ने बताया कि डॉ. सना अहमद राव,…

Continue reading

श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथाओं से गूंजा कथा पंडाल, श्रीकृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक आनंद में सराबोर हो गए। कथा व्यास, राष्ट्रवादी विचारक एवं परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और भक्ति का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के अवतरण से लेकर उनके आदर्श जीवन के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन…

Continue reading

“पक्षियों का संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” — न्यायाधीश कुसुम सूत्रकार । विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुचामन सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, कुचामन सिटी के तत्वावधान में न्यायालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुसुम सूत्रकार के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों तथा आमजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे, संरक्षण का दिया संदेश न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश…

Continue reading

वामन अवतार की मनोहारी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, नरसिंह अवतार और गजेन्द्र मोक्ष की कथा से भक्त हुए भावविभोर

कुचामन सिटी। हनुमानपुरा स्थित कड़वा की ढाणी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम देखा। कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति रस की सरिता बहती रही।कथा व्यास एवं राष्ट्रवादी विचारक परम पूज्य आचार्य श्री चंद्रशेखर जी महाराज (जयपुर) ने भगवान के विभिन्न अवतारों एवं भक्तों के चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan