मकराना। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) मुजम्मिल कुरैशी के हज यात्रा पर रवाना होने के मौके पर मकराना रेलवे स्टेशन पर भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला।
परिचितों, स्थानीय समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया।

मुजम्मिल कुरैशी जोधपुर से मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे आगे हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जैसे ही ट्रेन मकराना स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद गुमान सिंह, आबिद शेख, लियाकत अली ,पत्रकार विक्रम सिंह सहित समाज के कई लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह और अपनत्व का माहौल नजर आया।

मौके पर मौजूद लोगों ने मुजम्मिल कुरैशी की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनसे ,हज यात्रा के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ करने का आग्रह किया। नगरवासियों ने कहा कि हज यात्रा हर मुस्लिम के जीवन का एक पवित्र सपना होती है और ऐसे में किसी स्थानीय व्यक्ति का इस यात्रा पर जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर ने न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की।
