दुआओं के साथ हज को रवाना हुए सीटीआई मुजम्मिल कुरैशी, मकराना स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत
मकराना। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) मुजम्मिल कुरैशी के हज यात्रा पर रवाना होने के मौके पर मकराना रेलवे स्टेशन पर भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। परिचितों, स्थानीय समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया। मुजम्मिल कुरैशी जोधपुर से मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से वे आगे हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जैसे ही ट्रेन मकराना स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद…
