भीवपुरा हमले मामले में चौथे दिन भी धरना रहा जारी ।प्रशासन का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

कुचामन वृत्त के मारोठ थाना क्षेत्र में भीवपुरा गांव के पास हुए हमले के मामले में 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। 20 अप्रैल से नावां उपखंड कार्यालय के सामने जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। धरने के चौथे दिन प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन का पुतला बनाकर उसकी अर्थी शहर में निकाली…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan