दीपपुरा की दलित बस्ती में गहराया पानी संकट, मामला मानवाधिकार व एससी आयोग तक पहुंचा; प्रशासन पर भेदभाव के आरोप
कुचामन सिटी। ग्राम पंचायत दीपपुरा की डूकीया पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दलित (रेगर) बस्ती में लंबे समय से चल रहा पेयजल संकट अब गंभीर रूप ले चुका है। बस्ती के करीब 20–25 घर आज भी मूलभूत सुविधा पानी से वंचित हैं, जबकि “हर घर जल योजना” के तहत सभी घरों तक जल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने उपखंड अधिकारी (SDM)…
