कुचामन : गांव-गांव पहुंचा परशुराम जयंती शोभा यात्रा का निमंत्रण, कुचामन सिटी क्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर उत्साह

कुचामन सिटी, भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर माहौल दिन-ब-दिन उत्साहपूर्ण होता जा रहा है। गुरुवार को अपनी पूरी टीम के साथ सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क कर समाज के लोगों को कुचामन सिटी में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम और शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।


जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के साथ भगवती प्रसाद शर्मा, अनिल धोलिका, कमल कुमार पुरोहित, गिरीराज खरीट और कुंज बिहारी जोशी सहित पूरी टीम ने पांचवा, कूकनवाली, चितावा, राणासर, आनन्दपुरा, जिलिया, शिव, चावण्डिया और मण्डावरा सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कुचामन में आयोजित भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में टीम का आत्मीय स्वागत हुआ। लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति जताई, जिससे पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करने का पर्व है। हम सभी का दायित्व है कि इस अवसर पर एकजुट होकर अपनी भागीदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ें।

उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कुचामन सिटी पहुंचकर शोभायात्रा और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं।

error: News 1 Rajasthan