बोर्ड परीक्षा और पहला रोज़ा साथ-साथ: आठ वर्षीय शेख असद ने पेश की मिसाल । दादा ने दी दुआएं

कुचामन सिटी के बूडसू रोड निवासी शेख वसीम के आठ वर्षीय सुपुत्र शेख असद ने इस वर्ष क्लास 5 के बोर्ड एग्जाम के साथ बुधवार को सातवें रोजे के दिन अपने जीवन का पहला रोज़ा रखकर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। छोटी उम्र, परीक्षा का दबाव और रोज़े की जिम्मेदारी—इन सबके बावजूद असद ने हिम्मत, सब्र और लगन का बेहतरीन परिचय दिया। रमज़ान के सातवें रोजे के दिन बुधवार को असद ने सुबह जल्दी उठकर घरवालों के साथ सहरी की और रोजे की शुरुआत…

Continue reading

जब तक समाज संगठित नहीं होगा,सामाजिक बदलाव अधूरा रहेगा – सतवीर सिंह

कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित मेघवाल समाज भवन में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति जयपुर के अध्यक्ष सतवीर सिंह के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में समिति के संभागीय सचिव जगन्नाथ राम, नगर परिषद पूर्व उप सभापति हेमराज चावला, अजाक जिलाध्यक्ष डीडवाना–कुचामन जगदीश रॉय, डॉ. एन.के. मोहनपुरिया, वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हेमाराम रोलन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश लड़ना, अजाक महासचिव किस्तूरमल वर्मा, किशन…

Continue reading

कमजोर रस्से ने ली जान: बोरावड़ की मार्बल खान में हादसा : श्रमिक की मौत

संगमरमर नगरी मकराना के बोरावड़ स्थित मार्बल खनन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान क्रेन का रस्सा टूटने से हुए हादसे में 44 वर्षीय श्रमिक जवानाराम नायक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने और करीब 40 फीट नीचे गिरने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक के परिजनों ने बताया कि मनाना निवासी जवानाराम पुत्र मोडूराम नायक बोरावड़ की कुमारी रेंज स्थित बालाजी माइन्स में कार्यरत…

Continue reading

कमला कुंज में भक्ति और रंगों की छटा, फूलों की होली संग गूंजे बाबा श्याम के भजन

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित श्री कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ब्रह्मपुरी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच बाबा श्याम के मधुर भजनों पर फूलों की होली खेली गई।महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वातावरण…

Continue reading

रघुनाथपुरा में ही रहे मतदान केंद्र: नावां तहसीलदार पर भ्रामक रिपोर्ट का आरोप,ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिले की नावां पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मामला आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया, जब रघुनाथपुरा और देवनगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे। ग्रामीणों ने नावां तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल पर चुनाव आयोग को कथित रूप से भ्रामक तथ्य प्रस्तुत कर गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम पंचायत देपुर–रघुनाथपुरा का मतदान केंद्र रघुनाथपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक…

Continue reading

5 साल की नन्ही सादिया बानो ने रखा पहला रोज़ा,

कुचामन सिटी उपखंड के पांचवां गांव के निवासी कमरुद्दीन गौरी की पांच वर्षीय पुत्री सादिया बानो ने रमज़ान माह के पांचवें रोज़े के मौके पर सोमवार को अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखकर घर-परिवार का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया। कम उम्र में इबादत का यह जज़्बा देखकर परिजन बेहद खुश नजर आए।रमज़ान के मुकद्दस महीने के पांचवे रोजे के दिन सादिया बानो ने बड़े शौक़ और खुशी के साथ सहरी में हिस्सा लिया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें प्यार से रोज़े की अहमियत…

Continue reading

सात साल की गुलनाज बानो ने रखा पहला रोज़ा, घर में दुआओं और खुशी का रूहानी माहौल

कुचामन सिटी में रमज़ान की बरकतों के दरमियान इतवार को एक बेहद खुशनुमा और जज़्बाती लम्हा उस वक़्त देखने को मिला, जब शहर की मस्जिद छींपान के इमाम साबिर हुसैन फ़ैज़ानी की सात साल की साहिबज़ादी गुलनाज बानो ने अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखने की सआदत हासिल की। कम उम्र में इबादत का ऐसा शौक और लगन देखकर घरवालों की आंखें भी खुशी से नम हो गईं।रमज़ान के इस मुक़द्दस महीने के चौथे रोजे के मौके पर गुलनाज बानो ने पूरे शौक़ और एहतमाम…

Continue reading

मारोठ में एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी, डीजल भी उड़ा ले गए चोर; आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी

डीडवाना – कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सोलाया पंचायत के जिनवार डारा का बास में अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, जाते-जाते चोर गांव में खड़ी एक निजी स्कूल बस से करीब 10 हजार रुपये का डीजल भी निकाल ले गए।सुबह करीब 5 बजे जैसे ही चोरी की खबर गांव में फैली, लोग घरों से बाहर…

Continue reading

प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए एरीना सोकर अकादमी की टीम रवाना, राजस्थान का मान बढ़ाने का लिया संकल्प

डीडवाना। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित एरीना सोकर अकादमी की बालिका फुटबॉल टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। अकादमी के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।यह प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के नानू गांव में 21 फरवरी से 22 फरवरी तक दो दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न होगी, जिसमें राज्यभर से महिला फुटबॉल टीमें अपना…

Continue reading

किसान के ट्रांसफार्मर उतारने का विवाद सुलझा, राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से मिली राहत

कुचामन सिटी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसान लालूराम मेघवाल का ट्रांसफार्मर उतारने के बाद उपजा विवाद आखिरकार सुलझ गया। किसानों के संगठन राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से विभागीय अधिकारियों और किसान के बीच समाधान निकला तथा ट्रांसफार्मर को पुनः स्थापित करवा दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम ने एक किसान के खेत पर पहुंचकर बकाया राशि का हवाला देते हुए ट्रांसफार्मर उतार लिया था। इस कार्रवाई से किसान की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan