डीडवाना के CKS हॉस्पिटल में हाई-रिस्क गॉल ब्लैडर  स्टोन सर्जरी में बड़ी सफलता, 70 वर्षीय महिला के पित्ताशय से निकली 100 से ज्यादा पथरियां

चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए डीडवाना के CKS हॉस्पिटल ने एक अत्यंत जटिल और उच्च जोखिम वाली गॉल ब्लैडर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सर्जरी में 70 वर्षीय महिला मरीज के पित्ताशय से 100 से अधिक पथरियां पाई गईं। मरीज का वजन लगभग 110 किलोग्राम (BMI 45) था, जिससे ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने पूरी सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के साथ यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। लंबे समय से दर्द और…

Continue reading

मोहम्मद हुसैन लीलगर बने मदरसा इस्लामिया सोसायटी की मेला समिति के सदर, बोले— हर आयोजन को बनाएंगे ऐतिहासिक

कुचामन सिटी। मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी तंजीम मदरसा इस्लामिया सोसायटी की नई कार्यकारिणी में लीलगर (नीलगर) समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन लीलगर को मेला समिति का सदर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद समुदाय में खुशी की लहर है और नई जिम्मेदारी को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। मोहम्मद हुसैन लीलगर ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोसायटी ने उन्हें जो भरोसा और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास…

Continue reading

मकराना : अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन का ऐलान । अब दिन में होंगे निकाह, डीजे और आतिशबाज़ी पर सख़्त पाबंदी

मकराना में मुस्लिम समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची, शोर-शराबे और दिखावे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए मकराना की सबसे बड़ी तंजीम अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब मकराना में निकाह के कार्यक्रम रात के बजाय दिन में संपन्न किए जाएंगे। 15 फरवरी से लागू होगा नया नियम अंजुमन के सदर गुलाम सैयद अली ने बताया कि यह फैसला करीब एक महीने बाद 15 फरवरी 2026 से लागू होगा।…

Continue reading

मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस का मकराना में बड़ा प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; विधायक जाकिर गैसावत बोले—“लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

राजस्थान में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर मकराना में सियासी हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के नियमों के उल्लंघन और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मकराना कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में ‘इलेक्ट्रोल मैन्युअल 2023’ के पैरा 11.3.2 (2) का हवाला देते हुए बताया कि नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति या…

Continue reading

कुचामन में ब्राह्मण छह न्याति समाज की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज जोशी अध्यक्ष निर्वाचित । बोले – समाज, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा नया फोकस, विद्यालय विकास व सामाजिक एकता को मिलेगी नई दिशा

कुचामन सिटी के न्यू कॉलोनी स्थित कुचामन विद्या मंदिर प्रवेशिका विद्यालय परिसर में गुरुवार को ब्राह्मण छह न्याति समाज द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि घनश्याम नवहाल को मंत्री निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के तहत समाजबंधुओं की सहमति से अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियों का बंटवारा…

Continue reading

कुचामन सिटी में हाईवे किनारे होटलों पर पुलिस की अचानक दबिश, अनैतिक गतिविधियों पर सख्त चेतावनी

कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे, जूसरी रोड और नागौर रोड पर स्थित होटलों व ढाबों पर कुचामन पुलिस ने बुधवार रात को आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम करना रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग–अलग स्थानों पर स्थित होटलों और ढाबों की गहन जांच की। जांच प्रक्रिया में महिला कांस्टेबल भी शामिल रही, ताकि हर पहलू से निरीक्षण किया जा सके।…

Continue reading

मकराना में चाईनीज मांझा का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में मांझा जब्त — दुकानदार गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में अवैध चाईनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ मकराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धातु निर्मित प्रतिबंधित चाईनीज मांझा के साथ एक दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस थाना मकराना की टीम ने स्टेशन रोड बोरावड़ इलाके में दबिश देकर 16 रोल अवैध चाईनीज मांझा जब्त किए और आरोपी मोहम्मद आकिब को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशों में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी विकी नागपाल (आरपीएस) के सुपरविजन में की…

Continue reading

मकराना : शराब ठेके में चोरी और आगजनी की वारदात का खुलासा, मकराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र में रात्रि के समय शराब ठेके में चोरी कर आगजनी करने के गंभीर मामले का मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा नकद राशि चोरी कर शराब के कार्टून में आग लगाई गई थी, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (RPS) तथा वृत्ताधिकारी मकराना विकी नागपाल (RPS) के…

Continue reading

मकराना उप जिला अस्पताल में उद्घाटन समारोह में नजर आया सियासी विवाद , प्रोटोकॉल पर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अलग-अलग जताई नाराज़गी

मकराना शहर के उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर आयोजित उद्घाटन समारोह उस समय राजनीतिक विवाद का विषय बन गया, जब फीता काटने और प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने अस्पताल प्रशासन के प्रति अलग-अलग रूप से अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई सीधा टकराव नहीं हुआ, लेकिन कार्यक्रम के दौरान और बाद में बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। गुरुवार को उप जिला अस्पताल में दो डायलिसिस…

Continue reading

कलश यात्रा के साथ सिडियास में भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ गांव का माहौल

परबतसर उपखंड के सिडियास गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बनाती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद कथा वाचन आरंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस महाराज श्री…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan