अवैध विवाह स्थल और कानफोड़ू डीजे पर कोर्ट की सख्ती जारी: परिवहन निरीक्षक भी तलब, 10 बजे बाद डीजे पर रोक दोहराई; पार्किंग व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

कुचामन शहर में घनी आबादी के बीच संचालित विवाह स्थलों और देर रात तक बजने वाले कानफोड़ू डीजे को लेकर चल रहा बहुचर्चित विवाद अब न्यायालय की सख्त निगरानी में है। सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मा भी न्यायालय में उपस्थित हुए। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल खरोल ने सभी पक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में किसी भी सूरत में आमजन के लिए “न्यूसेंस” बर्दाश्त नहीं…

Continue reading

फूलों की होली और रोज़ा इफ्तार के संग सजा सौहार्द का रंग, डीडवाना में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

डीडवाना में शनिवार को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी प्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। दिन में फूलों की होली और फागोत्सव की रंगत बिखरी तो शाम होते-होते रोजेदारों ने रोज़ा इफ्तार कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। डीडवाना विधायक यूनुस खान के सानिध्य में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह और विशाल रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।  एक ही मंच पर फागुन के गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं और कुछ ही देर बाद…

Continue reading

कुचामन में लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल का भव्य स्वागत, युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश

कुचामन शहर के दल्ला बालाजी रोड स्थित सुरेन्द्र नगर में इण्डियन डिफेंस एकेडमी में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल के सम्मान में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार कुचामन आगमन पर एकेडमी के प्रशिक्षु विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इण्डियन डिफेंस एकेडमी के निदेशक गणेश शेषमा ने बताया कि प्रतीक बेनीवाल की…

Continue reading

अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, चांद दिखने पर 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

कुचामन सिटी में रमजान के पवित्र महीने के 23वें दिन शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज पूरे एहतराम और अकीदत के साथ अदा की गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में जौहर की अजान के बाद से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुमे की नमाज के लिए मस्जिदें नमाजियों से गुलजार नजर आईं और कई जगह मस्जिदों के बाहरी परिसर तक नमाजियों की सफें नजर आई । पूरे शहर में इबादत और रूहानियत का माहौल रहा। नमाज से पहले विभिन्न…

Continue reading

खेत-खलिहानों में उमड़ी आस्था, ग्रामीण महिलाओं ने श्रद्धा के साथ की शीतला माता की पूजा-अर्चना

कुचामन सिटी: गांव गोपालपुरा में बुधवार को शीतला माता का पर्व पूरे श्रद्धा, विश्वास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने खेत-खलिहानों और खुले स्थानों पर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं पूजा की थालियां लेकर पहुंचीं और गांव के खुले स्थान पर एकत्रित होकर शीतला माता को धोक देकर विधिवत पूजा की। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर दूध, दही, गुड़ तथा ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने…

Continue reading

डीडवाना में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां तेज, शोभायात्रा के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

डीडवाना शहर में आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में गठित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए लगातार बैठकों और कार्यक्रमों का दौर जारी है।इसी क्रम में पावन सिद्ध स्थल श्री दोजराज गणेश मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर रामनवमी शोभायात्रा के पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से हुई, जिसके बाद सभी ने शोभायात्रा के सफल…

Continue reading

दीपपुरा पंचायत में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी का जनसंवाद, पेयजल संकट पर जताई चिंता — होली पर दिया भाईचारे का संदेश

पूर्व विधायक एवं पूर्व राजस्थान सरकार के उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने दीपपुरा पंचायत क्षेत्र का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान किसान नेता परसाराम बुगालिया, सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी महला, मंगनीराम पीपलोदा तथा युवा नेता रामनिवास कुमावत भी उनके साथ मौजूद रहे।दौरे के दौरान महेन्द्र चौधरी ने कुमावतों की ढाणी, टिबावाली कोटी सहित विभिन्न ढाणियों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद पौषक कृषि फार्म पर भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा हेमाराम पीपलोदा और…

Continue reading

सेवानिवृत्ति के साथ एक गौरवशाली अध्याय का समापन: कानाराम चावला की प्रेरक यात्रा

बीते दिन 28 फरवरी 2026, शनिवार को भारतीय डाक विभाग में चार दशक की निष्कलंक और समर्पित सेवाएं देने के बाद वरिष्ठ डाक अधिदर्शक कानाराम चावला गौरवपूर्ण रूप से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सहकर्मियों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी। एक ग्रामीण डाक सेवक के रूप में शुरू हुआ उनका सफर जिस ऊंचाई तक पहुंचा, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा की कहानी बन गया है। 1 मार्च 1966 को एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे…

Continue reading

50 साल बाद फिर सजी मित्रों की महफ़िल : बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रों ने गुरुजनों को किया नमन

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान धन, करियर और पहचान की तलाश में देश-विदेश तक चला जाता है। कोई व्यापार में रमता है, कोई सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाता है, लेकिन जो अपनी मातृभूमि और बचपन के सखा-संगियों को नहीं भूलता, वही सच में भाग्यशाली कहलाता है। ऐसी ही मिसाल पेश की डीडवाना नगर के राजकीय बांगड़ कॉलेज के वर्ष 1975-76 के विद्यार्थियों ने।करीब 50 वर्ष पहले कॉलेज की दहलीज पार करने वाले 40 मित्र आज भी हर साल एक बार मिलते…

Continue reading

एएनटीएफ नागौर की सूचना पर मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई । महिला तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ,लाखों की नकदी बरामद

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। सांसी बस्ती, मकराना में दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपिया नैना सांसी के कब्जे से 5.67 ग्राम स्मैक, 1 किलो 220 ग्राम गांजा और मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त 2 लाख 8 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan