कुचामन के बच्चों ने सीखी जल संरक्षण की सीख, जाना जलमीटर और सीवरेज प्रणाली के फायदे

कुचामन शहर में चल रही नई पेयजल वितरण प्रणाली एवं सीवरेज परियोजना के तहत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से श्री सागरमल बानूड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सीवरेज प्रणाली और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना था। कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र…

Continue reading

क्या IPS ऋचा तोमर निभाएंगी अपना वादा? — रुलानिया हत्याकांड के आरोपियों की परेड को लेकर उठे सवाल

कुचामन सिटी के बहुचर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार चारों मुख्य आरोपियों का पुलिस रिमांड अब समाप्ति की ओर है। इसी बीच अब एक नया सवाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है । क्या जिला पुलिस अधीक्षक IPS ऋचा तोमर अपना वादा निभाएंगी? दरअसल, डीडवाना–कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कुछ दिन पहले कुचामन थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह कहा था कि गिरफ्तार चारों आरोपियों की शहर में परेड निकाली जाएगी, ताकि लोगों को संदेश मिल सके कि अपराधियों…

Continue reading

रमेश रुलानिया हत्याकांड में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने कराया मौका तस्दीक

कुचामन के बहुचर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। आज मंगलवार को कुचामन सिटी पुलिस ने गिरफ्तार चारों मुख्य आरोपियों को लेकर, वारदात स्थल पर मौका तस्दीक कराई। थानाधिकारी सतपाल सिहाग के नेतृत्व में पुलिस टीम, आरोपियों के साथ उस जिम में पहुंची, जहां 7 अक्टूबर की अल सुबह कारोबारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर वारदात से जुड़ी हर बात की बारीकी से जांच की और आरोपियों से पूछताछ में बताई गई…

Continue reading

हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने जारी किया आदेश — सुरेश सिखवाल फिर बने कुचामन नगर परिषद के सभापति

नगर परिषद कुचामन सिटी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा आसिफ खान को मिले स्थगन आदेश को निरस्त करने के बाद, अब सरकार ने भी सुरेश सिखवाल को सभापति नियुक्त करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा सोमवार 28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश संख्या 8910 के तहत सुरेश सिखवाल (पार्षद, वार्ड नं. 32) को कुचामन सिटी नगर परिषद (जिला–डीडवाना) का सभापति नियुक्त किया गया है। आदेश…

Continue reading

भदलिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सौ से अधिक महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सना देवड़ा ने दिया विशेषज्ञ परामर्श

ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के मकसद से आज रविवार को डीडवाना उपखंड के भदलिया में बाबा रामदेव मेडिकल स्टोर पर एक नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुचामन की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सना देवड़ा (MS & DNB, Gynae & Obs) ने करीब 100 से अधिक महिला मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं व सामान्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और…

Continue reading

“भाजपा का टिकट उसे ही, जो जमीन पर करेगा काम” — जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने दीपावली स्नेह मिलन में दिया साफ संदेश

भले ही प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां जमीनी स्तर पर शुरू कर दी हैं। डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में यह तैयारी धरातल पर नजर आई। परबतसर रूपनगढ़ मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नागौर देहात (डीडवाना – कुचामन) जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कार्यकर्ताओं और टिकटार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी अब केवल उन्हीं को मौका देगी जो वास्तव में धरातल पर…

Continue reading

राजस्थान में संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्त रुख,डीजीपी शर्मा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक

राजस्थान में सक्रिय आपराधिक गैंगों और हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यभर के संगठित अपराध से प्रभावित जिलों और रेंजों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में सक्रिय अपराधी गैंगों की पहचान कर उनके विरुद्ध निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। डीजीपी शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “धमकी, वसूली, फायरिंग और…

Continue reading

डीडवाना के बांगड़ जिला अस्पताल में जटिल गर्भाशय ऑपरेशन कामयाब — डॉ. अरविंदर चौधरी ने टीम के साथ दिया महिला को नया जीवन

डीडवाना राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल  में चिकित्सा सेवाओं का स्तर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंदर चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक जटिल गर्भाशय (हिस्टरेक्टॉमी) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। जटिल सर्जरी, मगर टीम ने बनाई आसान 45 वर्षीय श्यामपुरा (लाडनूं उपखंड) निवासी महिला लंबे समय से गर्भाशय संबंधी गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के कारण उपचार नहीं हो पा…

Continue reading

खुनखुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी सिलसिले में खुनखुना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी धरम मूनिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी महावीर प्रसाद व टीम ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम उर्फ श्याम पुत्र कैलाश चंद, निवासी तोषीणा, थाना खुनखुना को दबोचा।…

Continue reading

अश्लील वीडियो,धमकी, दुष्कर्म ,ब्लैकमेल और पुलिस की बेरुखी — मारोठ में महिला की पीड़ा ने खोली व्यवस्था की पोल

डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है, बल्कि स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार साल पहले शिंभूपूरा निवासी शीशपाल नामक युवक ने एक विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और इसी डर के साए में पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, पिछले चार साल से आरोपी लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan