सपनों का सौदा या शिक्षा का धोखा?” डिफेंस एकेडमियों की मनमानी के खिलाफ भगतसिंह यूथ ब्रिगेड का ज्ञापन, फीस रिफंड में शोषण का आरोप

कुचामन सिटी: शहर में संचालित निजी डिफेंस एकेडमियों और कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। छात्रों और अभिभावकों के साथ कथित आर्थिक शोषण और फीस रिफंड में मनमानी के विरोध में सोमवार को भगतसिंह यूथ ब्रिगेड ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग और उपखंड अधिकारी (SDM) को भी कार्रवाई हेतु भेजी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि…

Continue reading

कुचामन सिटी : भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त बनाने का संदेश

भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन गोविंदम पैलेस, सैन भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान…

Continue reading

कुचामन सिटी में बेकाबू लावारिस गौवंश का आतंक, प्रशासनिक दावे फेल— पुराने बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला

कुचामन सिटी में निराश्रित गौवंश की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय औपचारिकताएं निभाता नजर आ रहा है। शहर की सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुलेआम घूमते आवारा सांड और गौवंश आमजन के लिए रोजाना खतरा बनते जा रहे हैं। कई बार जनदबाव और मीडिया में मुद्दा उठने के बाद अभियान जरूर चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ पशुओं को पकड़कर गौशालाओं या शहर से बाहर भेज देने के बाद मामला…

Continue reading

भाजपा स्थापना दिवस पर डीडवाना मे देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने का संकल्प दोहराया

बदलते वैश्विक परिदृश्य और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच केंद्र सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को डीडवाना में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को किसी भी परिस्थिति में असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि देश को वैश्विक स्तर पर अग्रणी…

Continue reading

सरकार के निर्देशों के बाद कुचामन क्षेत्र में हैंडपंपों की सघन जांच, खराब पंप चिन्हित

प्रदेशभर में पानी की स्थिति को लेकर सरकार के सख्त निर्देशों के बाद कुचामन क्षेत्र में भी रविवार को जलदाय विभाग एक्शन मोड में नजर आया। CMO के आदेशानुसार हर अधिकारी को हैंडपंपों की जांच कर रिपोर्ट देने और खराब पंपों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत आज कुचामन में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता मुकेश कुमार जाट के नेतृत्व में उपखंड कुचामन सिटी की टीम ने ब्लॉक के ग्राम पांचवा, घाटवा, गांधीग्राम, जिलिया और चितावा में हैंडपंपों…

Continue reading

राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए कुचामन के ओम प्रकाश खोरवाल, बोले—“सेवा ही जिंदगी का मकसद”

डीडवाना–कुचामन जिले के लिए आज गर्व का पल उस वक्त बना जब समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे कुचामन निवासी ओम प्रकाश खोरवाल को “राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुजरात के वलसाड स्थित हार्टफुलनेस ध्यान योग प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह समारोह यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स (दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता अनुसंधान केन्द्र न्यास, आजमगढ़) एवं धराधाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम डॉ. अभिषेक…

Continue reading

ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह में एकता व शिक्षा पर जोर, मनोज जोशी बोले—“समाज सेवा में अग्रणी हैं हमारे प्रतिनिधि”

कुचामन सिटी सर्व ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि समाज को अपने प्रतिनिधियों पर गर्व है, जो हर समय समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने सामाजिक एकजुटता और शिक्षा को समाज के उत्थान की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी वर्गों से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया,मौका था शहर के स्टेशन रोड स्थित एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को विप्र समाज द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह का । कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में…

Continue reading

कुचामन में अनोखी पहल: इस विद्यालय में बच्चों को मिल रही नि:शुल्क सुविधाएं, निजी स्कूलों की ‘महंगी शिक्षा’ पर बड़ा सवाल

प्रदेश में जहां एक ओर निजी विद्यालयों द्वारा किताबों और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों के नाम पर अभिभावकों से भारी भरकम राशि वसूलने की खबरें आम होती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी में सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति की और से संचालित ,श्री सागरमल बांगड़ा आदर्श बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय एक मिसाल बनकर सामने आया है। यहां विद्यार्थियों को किताबों के अलावा लगभग सभी जरूरी सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शिक्षा…

Continue reading

डीडवाना : अस्मिता–खेलो इंडिया प्रतियोगिता का भव्य समापन

डीडवाना में आयोजित दो दिवसीय “अस्मिता–खेलो इंडिया” बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ। प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि बालिकाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और समर्पण को भी उजागर किया। खेलों के प्रति डीडवाना का जुनून झलकता है – एएसपी हिमांशु शर्मा समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने कहा कि खेल मानव विकास की अहम कड़ी हैं और खेलों से जुड़े लोग सात्विक, सादे, शांत और स्वस्थ जीवन…

Continue reading

40 वर्षों की तपस्या को मिला सम्मान: सुजानपुरा में प्रधानाचार्या अफरोज बेगम को भावभीनी विदाई, बेटियों की शिक्षा क्रांति की प्रेरणा के रूप में बनी पहचान

कुचामन सिटी उपखंड क्षेत्र के सुजानपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अफरोज बेगम को उनके लगभग 40 वर्षों के गौरवमयी सेवाकाल पूर्ण होने पर भव्य सेवानिवृत्ति समारोह में विदाई दी गई। समारोह में शिक्षा, संस्कार और समर्पण की मिसाल रही अफरोज बेगम के योगदान को याद करते हुए हर आंख नम और हर दिल गर्व से भरा नजर आया।  साधारण शुरुआत से असाधारण मुकाम तक का सफर अफरोज…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan