नगरीय निकाय चुनाव 2026: 1056 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 326 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, जिले की 8 नगरीय निकायों के 285 वार्डों में होगा चुनाव

डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के 8 नगरीय निकायों—3 नगर परिषद एवं 5 नगरपालिकाओं—के कुल 285 वार्डों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाम वापसी के अंतिम दिन 326 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अब कुल 1056 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया कि जिले…

Continue reading

खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत; कई घायल

जिजोट-घाटवा के बीच हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर किया रेफर; राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिजोट और घाटवा के बीच दो वाहनों की टक्कर में हुए सड़क हादसे में कुचामन के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकालने तथा…

Continue reading

कुचामन के वार्ड 27 में सियासी संग्राम! भाजपा से टिकट कटा तो निर्दलीय प्रत्याशी बने महेश रामचंद्रका की प्रेस कांफ्रेंस ,कहा—‘फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव, घर पर 6 बार पहुंची पुलिस’

कुचामन सिटी। नगर परिषद चुनाव 2026 में हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 27 में चुनावी मुकाबला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप के साथ गरमा गया है। भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे कारोबारी महेश रामचंद्रका की अंतिम समय में टिकट कटने और भाजपा की ओर से रवि गट्टाणी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रामचंद्रका ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अब उन्होंने गुरुवार शाम अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर कथित दबाव, धमकियों और पुलिस कार्रवाई को…

Continue reading

500 CCTV कैमरों से खुला लुकास नकबजनी का राज: 10 दिन तक 24×7 ऑपरेशन, मोबाइल बंद कर ठिकाने बदलते रहे शातिर, चार गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन। निम्बी जोधा थाना क्षेत्र के ग्राम लुकास में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने महज 10 दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया और करीब 4 से 5 क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई में 500 से…

Continue reading

RO हुकमीचंद के ‘बोल्ड फैसले’: वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर का पर्चा खारिज, वार्ड 16 में UP के SC प्रमाण-पत्र पर रजनी मेघवाल का पर्चा भी खारिज

RO हुकमीचंद के ‘बोल्ड फैसलें’: वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर का पर्चा खारिज, वार्ड 16 में UP के SC प्रमाण-पत्र पर रजनी मेघवाल का पर्चा भी खारिज उमाशंकर ने  निर्दलीय प्रत्याशी पत्नी आशा को समर्थन देने की जारी की अपील  विचाराधीन मुकदमे में 7 साल से ज्यादा सजा के प्रावधान का हवाला देकर नामांकन निरस्त |  डीडवाना – कुचामन । नगरीय निकाय चुनाव 2026 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान नावां में रिटर्निंग अधिकारी हुकमीचंद रोहलानिया के दो फैसले खासे चर्चा में आ…

Continue reading

नगरीय निकाय चुनाव 2026: नामांकन जांच में 503 पर्चे खारिज, 8 निकायों में अब 1,475 वैध नामांकन

कुचामन में सबसे ज्यादा 124 और मकराना में 146 नामांकन निरस्त, पार्टी सिंबल सहित अन्य कमियों के चलते हुए खारिज डीडवाना-कुचामन, नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को सभी आठ नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से की गई जांच में जिलेभर में कुल 503 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। नामांकन के तीन दिनों में जिले में कुल 1,983 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। संवीक्षा के बाद अब…

Continue reading

निकाय चुनाव 2026: नामांकन खत्म, जिले में 1983 पर्चों से सियासी मैदान गुलजार, मकराना में सबसे ज्यादा 555 नामांकन, कुचामन में 339 तो लाडनूं में 343 पर्चे दाखिल

1583 उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी, अब 1 सितंबर को संवीक्षा और 3 सितंबर तक नाम वापसी डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर अब तेजी से साफ होने लगी है। जिले की तीन नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं सहित सभी आठ निकायों में 27, 29 और 31 अगस्त को कुल 1983 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 1583 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन के अंतिम दिन डीडवाना,मकराना कुचामन सिटी…

Continue reading

बहुचर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड में पुलिस को एक और कामयाबी, हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाला राहुल गिरफ्तार

बहुचर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड में पुलिस को एक और कामयाबी, हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाला राहुल गिरफ्तार दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर कुचामन लाया गया आरोपी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ कुचामन सिटी। साल 2025 के बहुचर्चित कारोबारी रमेश रुलानिया हत्याकांड में कुचामन सिटी पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने रमेश रुलानिया की हत्या के लिए हथियार और कारतूस उपलब्ध करवाने वाले एक और आरोपी राहुल उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली…

Continue reading

कुचामन में गूंजा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पैगाम, बच्चों ने नात, तकरीर और किराअत से बांधा समां

मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने प्रतिभाओं, इमाम हजरात और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कारकूनों को किया सम्मानित | पहली बार आयोजित हुआ MIS एक्सीलेंस अवार्ड-2026 कुचामन सिटी। हर साल की तरह इस वर्ष भी मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से रविवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अकीदत के साथ किया गया। गुलाब बाड़ी, हौद का दरवाजा स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मदरसों से आए तुलबाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नात, तकरीर,…

Continue reading

निकाय चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: दूसरे दिन 478 पर्चे दाखिल, अब तक 513 नामांकन

मकराना में सबसे ज्यादा 144, कुचामन में 81 और नावां में 70 नामांकन; 31 अगस्त को अंतिम मौका डीडवाना-कुचामन। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार 29 अगस्त को जिले में कुल 478 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 376 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं 27 और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan