“राष्ट्रीय स्तर पर चमके YKP स्कूल के सितारे, इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की वार्षिक बैठक में हुआ भव्य सम्मान”

इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की वार्षिक बैठक आज नागौर के कामधेनु एजुकेशन ट्रस्ट में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के पदाधिकारियों, राज्यों के सचिवों और अध्यक्षों की उपस्थिति रही। इस विशेष अवसर पर YKP (Youngest) School के होनहार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि IPS / ADGP एम.एफ. फारूकी और इंडियन चोकबॉल फेडरेशन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. रश्मि विज ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और…

Continue reading

कुचामन के भंवर अली खान बने कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,जिम्मेदारी को बताया जनसेवा का अवसर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ को एक नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी की अनुशंसा पर कुचामन सिटी के भंवर अली खान को प्रदेश महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भंवर अली खान की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। और नव नियुक्त महासचिव को पूरे जिले और प्रदेशभर से बधाई संदेशों का तांता लग गया। नई जिम्मेदारी को…

Continue reading

बरखा जैन और ज्योति मोर के नेतृत्व में कुचामन विकास महिला मंच की नई कार्यकारिणी गठित, नई कार्यकारिणी ने दिलाया महिलाओं के लिए कुछ ‘खास’ करने का भरोसा

पूर्व पार्षद बरखा जैन को सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति की महिला मंच का अध्यक्ष के रूप में चुना गया है । मंगलवार को कुचामन विकास समिति की महिला ईकाई “कुचामन विकास महिला मंच” की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (सत्र 2025-28) का गठन पूर्व अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा मंत्री की अध्यक्षता में हुआ । विकास भवन के बॉम्बे हॉल में संपन्न कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां सर्वसम्मति से बरखा रानी जैन को मंच की अध्यक्ष, एवं ज्योति मोर को सचिव पद…

Continue reading

कुचामन सिटी में 10 अगस्त को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन

: समाज में आपसी समरसता और विवाह योग्य युवक-युवतियों को उचित मंच प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री यादें माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जो परबतसर में आयोजित हुआ, उस पावन अवसर पर हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया । निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को कुचामन सिटी में शिव मंदिर परिसर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसमें कुम्हार कुमावत प्रजापत समाज सामाजिक चेतना मंच, जिला डीडवाना-कुचामन की अहम…

Continue reading

भाजपा के डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कुचामन शहर में हुए विभिन्न आयोजन, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत कुचामन शहर मंडल में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित था। प्रतिमा की सफाई व दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआतकार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार रात्रि को कुचामन शहर स्थित कनोई पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा…

Continue reading

कुचामन सिटी में बाबा साहब की विरासत को मिलेगा नया आयाम – बनेगा अम्बेडकर विकास समिति का भव्य भवन,

समाज में समरसता, समानता और शिक्षा के संदेशवाहक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती ,कुचामन सिटी में सोमवार को भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेडकर विकास समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा और समारोह ने शहर को सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक पब्लिक स्कूल रैगर समाज भवन से हुई, जहां पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला ने…

Continue reading

सत्यनारायण जायलवाल बने कुमावत युवा शक्ति कुचामन के अध्यक्ष – सामाजिक बदलाव और युवा जागृति की नई पहल

कुचामन सिटी के यूथ आईकन, प्रतिष्ठित समाजसेवी सत्यनारायण जायलवाल को कुमावत युवा शक्ति कुचामन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान कुमावत युवाशक्ति के संरक्षक लादूराम मोरवाल की अनुशंसा पर की गई, जिससे समाज में हर्ष और उमंग का माहौल बन गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नावाँ से कुमावत युवाशक्ति नावाँ के अध्यक्ष प्रभुराम किरोड़ीवाल अपनी टीम सहित कुचामन पहुंचे और नव-नियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत कियासाथ ही माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर उपस्थित समाज बंधुओं ने जायलवाल का अभिनंदन किया।…

Continue reading

दहेज नहीं, दुआएं चाहिए”: कुचामन में डॉ. नाजिल और सना की सादगीभरी शादी बनी समाज के लिए मिसाल

आज के दौर में जहां शादियों को दिखावे और फ़िजूलखर्ची का प्रतीक माना जाने लगा है, वहीं कुचामन सिटी से एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां खान मोहल्ला निवासी डॉ. नाजिल कुरैशी और फतेहपुर निवासी सना के निकाह को एक सादगीपूर्ण, दहेजमुक्त और आदर्श समारोह के रूप में संपन्न किया गया। इस विवाह ने न केवल समाज को सोचने पर मजबूर किया बल्कि दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दिया। दहेज नहीं, सिर्फ मेहमाननवाज़ी स्वीकार कीइस प्रेरणादायक निकाह में ना…

Continue reading

कुचामन बने जिला मुख्यालय! – अभिभाषकों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा दमदार अभ्यावेदन, जिला न्यायालय स्थापना की भी पुरजोर मांग”

डीडवाना-कुचामन जिले के लिए जिला मुख्यालय एवं जिला न्यायालय की मांग को लेकर आज अभिभाषक संघ, कुचामन सिटी का एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मिला और उन्हें एक विस्तृत अभ्यावेदन-पत्र सौंपा। प्रमुख माँगें निम्नानुसार प्रस्तुत की गईं: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्राथमिकता के साथ प्रस्तुत करेंगे। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि सरकार आमजन की भावनाओं…

Continue reading

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर्स ने खेलों के माध्यम से दिया फिटनेस का संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर्स ने खेलों के माध्यम से दिया फिटनेस का संदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में डॉक्टरों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग “स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत व्यायाम से होती है और व्यायाम की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति खेल हैं।” ये कहना था रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप चौधरी का जो किविश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्थानीय कुचामन कॉलेज मैदान में कुचामन के चिकित्सकों द्वारा द्वारा आयोजित संध्याकालीन एथलेटिक्स इवेंट में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे । इस एथलेटिक्स इवेंट में सरकारी एवं…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan