ग्राम पंचायत सरगोठ के पुनर्गठन को यथावत रखने की मांग

कुचामन सिटी की ग्राम पंचायत सरगोठ के पुनर्गठन को लेकर सरगोठ, त्रिसिंज्ञा, जोरपुरा नगर और हनुमानपुरा के ग्रामवासियों ने उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपनी मांग में कहा कि पूर्व में सरगोठ पदमपुरा ग्राम पंचायत में सरगोठ, पदमपुरा, मांगलोदी, त्रिसिंज्ञा, ठठाणा और हनुमानपुरा राजस्व ग्राम सम्मिलित थे। अब बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए सरगोठ, त्रिसिंज्ञा, जोरपुरा नगर और हनुमानपुरा को मिलाकर नई पंचायत सरगोठ का गठन किया गया है, जो पूरी तरह से सही निर्णय है। ग्रामीणों ने बताया कि…

Continue reading

शहर में गूंजे गणगौर के गीत, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

“भंवर म्हाने पूजण दे… गणगौर” के मधुर स्वर से गूंजते कुचामन शहर की गलियों में गणगौर महोत्सव का उल्लास चरम पर है। कुंवारी कन्याओं के मनचाहा वर पाने और नवविवाहिताओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ यह पावन पर्व पूरे 16 दिनों तक श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। गणगौर, राजस्थान की पारंपरिक आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें महिलाएं और युवतियां सोलह श्रृंगार करके माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस अवसर पर…

Continue reading

रॉन्टजन जयंती पर कुचामन के राजकीय जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में हुआ भव्य आयोजन

कुचामन सिटी के राजकीय जिला चिकित्सालय के एक्स-रे विभाग में गुरुवार को एक्स-रे के महान आविष्कारक विल्हेम कॉनराड रॉन्टजन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों, रेडियोग्राफर एवं चिकित्सा कर्मियों ने एक्स-रे तकनीक के जनक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि रॉन्टजन के एक्स-रे आविष्कार ने चिकित्सा जगत में एक अभूतपूर्व क्रांति ला दी। उनके इस योगदान…

Continue reading

चेन्नई में हुई 25वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25: CRPF जवान रामनिवास जांगिड़ ने जीता सिल्वर मेडल

चेन्नई में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान रामनिवास जांगिड़ ने 9MM पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 30 टीमों के 850 शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद रामनिवास ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न सिर्फ मेडल जीता, बल्कि CRPF को 14 साल बाद चैंपियन ट्रॉफी दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल CRPF बल्कि राजस्थान का भी मान बढ़ाया। गांव रामनगर, खारिया में जश्न…

Continue reading

राजस्थान जैन सभा कुचामन: सोभागमल गंगवाल बने अध्यक्ष, सुभाष पहाड़िया बने सचिव

राजस्थान जैन सभा, जयपुर के यशस्वी अध्यक्ष सुभाष चंद पांड्या व उनकी टीम के सदस्य विनोद कोटखावदा, अमर चंद दीवान, अशोक जैन नेता के अल्प प्रवास पर कुचामन आगमन पर जैन समाज के सदस्यों द्वारा तिलक, माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नोगोरी मंदिर स्थित चिन्मय संत भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की विभिन्न समस्याओं और कुरीतियों पर चर्चा की गई। समाज की समस्याओं के समाधान हेतु राजस्थान जैन सभा की कुचामन शाखा का गठन किया गया।…

Continue reading

अम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा एवं सभा का होगा आयोजन

आगामी 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता बाब साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयती कार्यक्रम मनाये जाने के सिलसिले में कुचामन सिटी के तिलक पब्लिक स्कूल में अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला की अध्यक्षता एवं जे.पी. राय के सानिध्य में क्षेत्रीय समस्त अम्बेडकरवादी संगठनों एवं भीम अनुयायियों की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी समाज बंधुओं की राय के मुताबिक आगामी 14 अप्रैल 2025 को स्थानीय तिलक पब्लिक स्कूल से भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाकर कस्बे के…

Continue reading

कुचामन सिटी में ईद की नमाज सुबह 8 बजे होगी, 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाया जाएगा पर्व

ईद उल फितर पर्व को लेकर कुचामन शहर में तैयारियां जोरों पर हैं । इसी सिलसिले में रविवार को गुलाब बाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय भवन में संचालित सोसायटी के कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी ने की, जिसमें ईद की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चांद दिखाई देने पर तय होगी तारीख बैठक में मोहम्मद सलीम कुरैशी ने जानकारी दी कि ईद उल फितर का…

Continue reading

राम जन्मोत्सव पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

राम जन्मोत्सव पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी । ये रैली कुचामन डूंगरी के बालाजी से शुरू होगी जो कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी । रैली की रूपरेखा बनाने और आयोजन की तैयारियों के संबंध में आज कुचामन के डूंगरी के बालाजी में विशेष बैठक आयोजित की गई । बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के समस्त पदाधिकारीयो को वाहन रैली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए और जिम्मेदारियों दी गई,। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल…

Continue reading

16 मार्च को होगा निशुल्क मासिक हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

लायंस क्लब कुचामन सिटी, लायंस चेरेटिबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्री सीतादेवी सत्यनारायण क़ाबरा चैरिटेज के सौजन्य से श्री रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र पर ह्रदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर वार रविवार दिनांक 16 मार्च 2025 को आयेाजित होगा। शिविर में सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लायन डॉक्टर सुनील जैन अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के लिए रेजिस्ट्रेशन सुबह 9ः30 बजे से शुरू होंगे।लायंस चेरेटिबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के लॉयन नरेंद्र जैन ने बताया की शिविर में विभिन्न तरह की जांचें और विशेषज्ञ डॉक्टर…

Continue reading

उल्लास के साथ मनाया वार्षिक उत्सव उमंग 2025

उल्लास के साथ मनाया वार्षिक उत्सव उमंग 2025 वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति व राजस्थानी तरानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां शिक्षा नगरी कुचामन शहर के ग्लोबल एजुकेशन हब में संचालित मारवाड़ पी जी महाविद्यालय, ग्लोबल इंटरनेशनल एकेडमी, ग्लोबल फार्मेसी कॉलेज और ग्लोबल आई टी आई के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक उत्सव उमंग 2025 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन किया गया Iकार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एनसीसी जोधपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल जे एस राठौड़, अध्यक्ष बनवारी लाल पचार, सचिव सुल्तान सिंह थालोड़,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan