भवानी सिंह चावंडिया के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास

भारतीय जनता पार्टी कुचामन ग्रामीण मंडल में संगठन को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम तब देखा गया, जब नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह डूंगरी बालाजी परिसर, कुचामन में आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें परंपरागत साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह में कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकता और ऊर्जा का प्रतीक बना दिया। ✍️ कार्यकर्ताओं का स्पष्ट संदेश: इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि मंडल स्तर पर जनसमस्याओं की…

Continue reading

दाधीच समाज के चुनाव सम्पन्न — आनंद व्यास निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, गणमान्यजनों ने किया भव्य स्वागत

कुचामन सिटी के स्टेशन रोड स्थित दाधीच भवन में रविवार को दाधीच समाज के बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश व्यास के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। समाज के सभी बंधु बड़ी संख्या में इस आयोजन में उपस्थित रहे। इस चुनाव में समाज की एकता और आपसी सहमति का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आनंद व्यास को निर्विरोध और सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। जैसे ही उनके अध्यक्ष चुने…

Continue reading

कुचामन के नरेश जैन को मिलेगा “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025”, जीव दया और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए होगा सम्मान

समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11 जुलाई को नागौर जिले के बड़ी खाटू में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। नरेश जैन को यह पुरस्कार समाज सेवा और जीव दया क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह समारोह सतगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 10 जुलाई 2025 को रात्रि 8 बजे…

Continue reading

“गहलोत के स्वागत में उमड़ा सैलाब, बोले— भाजपा ने उम्मीदें तोड़ी, कांग्रेस लड़ेगी जनता की लड़ाई”

कुचामन रेलवे स्टेशन पर गहलोत का भव्य स्वागत, कुचामन में भड़की भाजपा सरकार की नाकामी की आगरेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार को घेरा — मंगलवार शाम को कुचामन रेलवे स्टेशन पर एक ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला, जब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जयपुर से जोधपुर जाते समय जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे, जिनका नेतृत्व पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने किया। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही गहलोत का…

Continue reading

नावां विधानसभा में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण को लेकर बड़ी बैठक, राहुल गांधी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

नावां विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नावां एवं कुचामन ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। यह बैठक खारिया के देवनारायण मंदिर परिसर में हुई, जिसमें दोनों ब्लॉकों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से मिले निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और संगठन की जमीनी मजबूती पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने “एक बूथ दस…

Continue reading

सेवा ही संकल्प” के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का दिया संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन राजस्थान महिला कांग्रेस की ओर से “सेवा ही संकल्प” थीम पर मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कुचामन की वाल्मीकि बस्ती में यह आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा और सामाजिक सरोकार को प्रमुखता दी गई। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा गया और जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य और…

Continue reading

विवाह वर्षगांठ को बनाया पर्यावरण पर्व:भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल राजोरिया ने विवाह वर्षगांठ पर लगाए पौधे,

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल अभियान के तहत बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा कुचामन शहर अध्यक्ष कमल राजोरिया ने अपनी 28वीं विवाह वर्षगांठ को पर्यावरण समर्पित करते हुए 56 छायादार और फूलदार पौधे लगाकर एक अनूठी मिसाल पेश की। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर के एक पार्क में उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि हर एक पौधा किसी न किसी अतिथि या परिजन के नाम से रोपित किया गया, ताकि ये पौधे न केवल…

Continue reading

“युवा नेता मोहम्मद हुसैन लीलगर की अशोक गहलोत से मुलाकात – भाजपा सरकार की विफलताओं पर हुई गंभीर चर्चा”

कुचामन सिटी के युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन लीलगर ने हाल ही में जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहन चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मोहम्मद हुसैन लीलगर ने नावां विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन को हो रही समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश…

Continue reading

गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान – अंकित शर्मा बने गऊ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष

गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए, गऊ रक्षा दल राजस्थान ने कुचामन सिटी के कुकनवाली गांव के युवा गौभक्त अंकित शर्मा को डीडवाना-कुचामन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें गऊ रक्षा दल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज एवं जिला प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ द्वारा सौंपी गई। गौ माता की सेवा में निरंतर सक्रिय गौरतलब है कि अंकित शर्मा पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ माता की सेवा, संरक्षण व उपचार…

Continue reading

“रूपपुरा में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल: राजपूतों ने दलित दूल्हे की निकलवाई बिंदोरी!”36 कौम ने मिलकर दिया समरसता का संदेश

कुचामन सिटी के रूपपुरा गांव में रविवार को एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी घटना ने सामाजिक सौहार्द की नई इबारत लिखी। यहां राजपूत समाज ने दलित युवक मनोज मेघवाल की शादी के मौके पर दूल्हे की बिंदोरी निकालकर जातिगत भेदभाव को चुनौती देते हुए समानता का अनूठा उदाहरण पेश किया। यह आयोजन स्थानीय नेताओं, धार्मिक गुरुओं और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने गांव को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना दिया। धार्मिक प्रेरणा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम इस पहल की नींव डेढ़ साल पहले…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan