आदित्य जैन को किया कोर्ट में पेश, न्यायालय भेजा जेल । परेड निकाले जाने के सवाल पर पुलिस कप्तान ने क्या कहा?

दुबई से गिरफ्तार ,कुचामन फिरौती मामले के आरोपी आदित्य को कुचामन न्यायालय में किया पेश,,न्यायालय ने ये दिया आदेश एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पकड़ा था दुबई से डीडवाना – कुचामन , राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने दुबई में कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस विश्नोई-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया था । दुबई से पकड़कर लाए गए इस बदमाश को आज जयपुर से कुचामन लाकर कुचामन व्यापारी फिरौती मामले में मुकदमा नंबर 401 में कड़ी…

Continue reading

कर्नल डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने फिर रचा इतिहास ! 09 कैडेट्स भारतीय सेना और 05 कैडेट्स भारतीय नौसेना में हुए चयनित

कुचामन सिटी की कर्नल डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रशिक्षण और अनुशासित मार्गदर्शन का लोहा मनवाया है। देश की सेवा के लिए समर्पित इस प्रतिष्ठित संस्थान ने 09 कैडेट्स को भारतीय सेना और 05 कैडेट्स को भारतीय नौसेना में सफलता दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सपनों की उड़ान को मिली हकीकत कुचामन स्थित कर्नल डिफेंस एकेडमी, जो अपने कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट कोचिंग और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए जानी जाती है, ने अपने कैडेट्स को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस सफलता के…

Continue reading

कुचामन में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित विद्युत पोल पर अधिकारियों की लगेगी क्लास

कुचामन सिटी: शहर में बढ़ते  , सड़क हादसों, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और विद्युत पोल की अव्यवस्थित स्थिति, लापरवाहीपूर्वक सीवरेज कार्य को लेकर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदर लाल खारोल के समक्ष एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें इन सभी समस्याओं को गम्भीरता से उठाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद आयुक्त, सभापति, अधिशाषी अभियंता, ट्रैफिक प्रभारी और रूडीप अधिकारी को 08 अप्रैल 2025 को न्यायालय में तलब किया गया है। शहर की सड़कों पर अनियमितताओं का…

Continue reading

ग्रामीणों का विरोध: पंचायत परिसीमन को लेकर कलेक्टर के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम त्रिसिंगियां, हनुमानपुरा, सरगोठ और जोरपूरा नगर के ग्रामीणों ने मंगलवार को एकजुट होकर डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर के कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर पंचायत पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर विरोध जताया और अपनी मांगों को एडीएम महेंद्र मीणा के माध्यम से कलक्टर को सौंपा। ग्राम पंचायत सरगोठ-पदमपुरा का परिसीमन विवाद ग्राम पंचायत सरगोठ-पदमपुरा को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। समाजसेवी सुरेश गुर्जर त्रिसिंगिया ने बताया कि यदि ग्राम पंचायत…

Continue reading

आईआईएम अहमदाबाद के 60वें दीक्षांत समारोह में कुचामन के गगन सिंह मील को मिली मानद एमबीए उपाधि

भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने अपने 60वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें देशभर से आए छात्रों और शिक्षकों ने गर्व के साथ भाग लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रबंधन क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों और समाज में प्रभावशाली योगदान के लिए,कुचामन सिट के गगन सिंह मील को प्रतिष्ठित मानद एमबीए उपाधि से सम्मानित किया गया। गगन सिंह मील: एक असाधारण सफर कुचामन सिटी के लाल, गगन सिंह मील की सफलता की कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह साबित करती है कि समर्पण…

Continue reading

कुचामन में दिखा ईद का चांद, सोमवार को मनाया जाएगा ईद उल फितर का पर्व

रविवार शाम को 29वें रोजे के इफ्तार के बाद जैसे ही चांद नजर आया, पूरे शहर में ईद उल फितर की तैयारियां तेज हो गईं। कुचामन की फिजाओं में खुशियों की गूंज सुनाई देने लगी। मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी ने इस अवसर पर शहर के मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए एक विशेष संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “आज रविवार की शाम ईद का चांद नजर आ गया है और इसी के साथ यह तय हो गया कि सोमवार को पूरे उमंग और…

Continue reading

राजस्थान दिवस पर शिक्षक और विद्यार्थियों ने राजस्थानी परंपरा का दिया संदेश

राजस्थान दिवस के उपलक्ष में नौ बैग डे कार्यक्रम अंतर्गत सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। राजस्थान दिवस के उपलक्ष में नौ बैग डे कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राज्य के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजस्थान की परम्परा अपने आप में अनोखी है। राज्य सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को राजस्थान की सांस्कृतिक, पारंपरिक, ऐतिहासिक और विविधता को देखने और समझने का अवसर मिलेगा। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कुछ राजस्थानी लोक कला,…

Continue reading

न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप में भव्य मानव श्रृंखला से गूंजा राजस्थान दिवस

न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप में भव्य मानव श्रृंखला से गूंजा राजस्थान दिवस राज्य के गौरव को सलामी, ऐतिहासिक आयोजन की नगरभर में सराहना राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में नई मिसाल कायम की। इस आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर राजस्थान के नक्शे और ‘RAJ’ शब्द की भव्य मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश की वीरता, संस्कृति और स्वाभिमान को एक अनूठी श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन नगर के इतिहास में एक…

Continue reading

माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा

माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा हर मस्जिद नमाजियों से रही गुलजार, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआएं मुकद्दस रमजान माह के 27वें रोजे के दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की तमाम मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आईं, जहां रोजेदारों ने अल्लाह के दर पर सजदा कर देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-ओ-अमान और भाईचारे की दुआएं मांगी। रमजान को नम आंखों से किया विदा रमजान का…

Continue reading

आंदोलनरत किसानों की रिहाई और एमएसपी कानून लागू करने की मांग

कुचामन सिटी में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुचामन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंजाब में आंदोलनरत किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग उठाई गई। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द शांति वार्ता बुलाकर किसानों को रिहा करना चाहिए, ताकि आंदोलन के कारण उत्पन्न तनाव को खत्म किया जा सके। ज्ञापन में कृषि सुधारों को लेकर तीन प्रमुख मांगें रखी गईं: किसान नेताओं ने सरकार को दी चेतावनी किसान…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan