कुचामन सिटी : फिजियो हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ कैंप, 343 मरीजों ने उठाया जांच का लाभ

कुचामन सिटी। वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर सर्व महिला मंडल मंच के तत्वावधान में रविवार को फिजियो हॉस्पिटल कुचामन सिटी में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। संतों ने किया शिविर का शुभारंभ शिविर का शुभारंभ बरवाली बालाजी धाम के संत श्री श्री 1008 रघुवर दास जी महाराज, श्री श्री 1008 बालक दास जी महाराज बरवाला, पगलया वाले बाबा धाम के श्री श्री रामेश्वर लाल जी एवं…

Continue reading

रोमांच और परंपरा का संगम : कुचामन सिटी में पहली बार हो रही, ऊँट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता

कुचामन सिटी की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं को जीवंत करने के मकसद से कुचामन सिटी में पहली बार ऊँट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन समस्त अश्व पालक, कुचामन सिटी की ओर से किया जा रहा है। यह अनोखी प्रतियोगिता सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:15 बजे से कुचामन सिटी के पांचवा रोड, डूकिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित मैदान में शुरू होगी। आयोजन समिति से जुड़े सरवर इलाइ और बाबू इलाइ ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन…

Continue reading

बहुचरा माता के जागरण में झूमे श्रद्धालु, भजनों से गूंजा माहौल, कुचामन सिटी में किन्नर समाज का अनूठा आयोजन

कुचामन सिटी। नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार रात किन्नर काजू कंवर राठौड़ ने अपने आवास स्थित बहुचरा माता मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन कराया। इस जागरण में नावां से आए गायक कलाकारों ने मां दुर्गा के भजन और भेंट प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने भक्ति और भजनों की धुन पर झूमकर माता का गुणगान किया। किन्नरों ने रखा नवरात्र व्रत, यजमानों की समृद्धि के लिए की प्रार्थना स्टेशन रोड स्थित गुर्जर…

Continue reading

सड़क हादसे में पिता खो चुके बच्चों के भविष्य को संवारने आगे आए भामाशाह

निमोद के पास बीते शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन पलटने से आनंदपुरा निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र रामेश्वरलाल की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ओमप्रकाश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार पर इस हादसे से संकट का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी सुगनी और माता-पिता पतासी देवी व रामेश्वरलाल अब तीन पुत्रियों खुशी, सुमिया, डिंपल और दो वर्ष के इकलौते पुत्र शुभम की देखभाल कर रहे…

Continue reading

कुचामन सिटी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने किया पौधारोपण, सेवा पखवाड़ा में शक्ति केंद्रों पर हुए विविध कार्यक्रम

कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के निर्देशानुसार भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज भाजपा शहर मंडल कुचामन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के पांच शक्ति केंद्रों—सुंदर सिंह भंडारी शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वीर सावरकर शक्ति केंद्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के…

Continue reading

शिव गांव में सम्पन्न हुई 69वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, जसवंतगढ़, सबलपुरा, निमोद और शिव ने जीते खिताब

शिव गांव में सम्पन्न हुई 69वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, जसवंतगढ़, सबलपुरा, निमोद और शिव ने जीते खिताब कुचामन सिटी के शिव गांव में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में बने नवनिर्मित वातानुकूलित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिव में किया गया, जिसकी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों ने खूब सराहना की। समापन समारोह में हुआ सम्मान समापन अवसर पर पंचायत समिति कुचामन सिटी की प्रधान सुश्री…

Continue reading

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश रहा चरम पर, शिव ने इंडौखा को दी मात

कुचामन सिटी, कुचामन उपखंड के शिव गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हो रही 69वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरा दिन मंगलवार रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुबह से ही खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय विद्यालय और ग्रामवासियों द्वारा की गई ठहरने, जलपान और भोजन व्यवस्था की टीमों के साथ आए प्रभारियों ने जमकर सराहना की। विशेषकर नवनिर्मित वातानुकुलित इंडोर स्पोर्ट्स…

Continue reading

“भामाशाह परिवार के सहयोग से कसारी विद्यालय में पेयजल टंकी का शुभारंभ, छात्रा रितिका ने किया लोकार्पण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कसारी (बड़ा गाँव) में मंगलवार को जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए श्री नन्दलाल तोषनीवाल फाउंडेशन, कोलकाता की ओर से स्वीकृत पचास हजार रुपये की राशि से निर्मित बच्चों के लिए पेयजल टंकी का लोकार्पण हुआ। इस मौके को खास तब बना दिया गया जब विद्यालय की छात्रा रितिका ने फीता काटकर टंकी का शुभारंभ किया। समारोह में भामाशाह राजेश शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा एवं उनके परिवार का विद्यालय समुदाय की ओर से माल्यार्पण और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया…

Continue reading

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने किया संगठन का विस्तार, 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। यह तीसरी सूची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी की गई, जिसमें उपाध्यक्षों से लेकर सचिवों और जिला अध्यक्षों तक कुल 31 नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर जोधपुर से रेखा लोहिया, पाली से मुन्नी देवी गोदारा, बीकानेर से शर्मिला पंचारिया और झुंझुनू से तारा देवी को जिम्मेदारी…

Continue reading

कुचामन सिटी : बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव की भव्य शुरुआत

डीडवाना। बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ आचार्य नवनीत दाधीच के सानिध्य में हुआ। विशाल नौ दिवसीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण ने अपनी धर्मपत्नी सहित घट स्थापना कर देवी भगवती के प्रथम स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आचार्य नवनीत दाधीच ने कहा कि “नवरात्रि केवल आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का पावन अवसर है। माँ दुर्गा की भक्ति से…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan