राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर सरकार को दी चेतावनी

राष्ट्रीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सहाय चोपड़ा के पहली बार कुचामन आगमन पर किसानों और स्थानीय नेतृत्व ने जोरदार स्वागत किया। बाईपास स्थित न्यू शारदा होटल पर पहुंचते ही पारंपरिक साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “किसान मजदूर एकता” और “जय जवान जय किसान” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में डीडवाना-कुचामन जिला संयोजक प्रहलाद मुंड, जिला अध्यक्ष गंगाराम कुड़ी, किसान नेता परसाराम बुगालिया, कुचामन मंडल अध्यक्ष नाथूराम डोडावडिया सहित कई किसान नेताओं ने चोपड़ा का…

Continue reading

कुचामन सिटी में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

कुचामन सिटी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। अम्बेडकर विकास समिति एवं अन्य बहुजन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक संध्या से लेकर भव्य शोभायात्रा तक शहर में उत्सव का माहौल रहा। जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल की रात को शहर के पुराने बस स्टैंड पर डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो देर रात तक चला। इस दौरान पूर्व विधायक एवं…

Continue reading

बाबा साहेब जयंती के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन कुचामन में रक्तदान शिविर आयोजित, 164 यूनिट रक्त संग्रहित

कुचामन सिटी में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पहली बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर के साथ हुई। भीम युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 164 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कोठारी भवन, स्टेशन रोड पर आयोजित इस शिविर में राजकीय ब्लड सेंटर एवं श्याम ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला। शिविर का आयोजन भीम युवा शक्ति…

Continue reading

डीडवाना कुचामन कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में बड़ा विस्तार: अब्दुल वहीद बडगूजर बने कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मिलेगा नया जोश

डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाध्यक्ष इरशाद खान दौलतपुरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियां की हैं, जिनमें कुचामन के अब्दुल वहीद बडगूजर mको कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है । अब्दुल वहीद बडगूजर की नियुक्ति ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है। वे ऐसे परिवार से आते हैं, जो वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से जुड़ा रहा है।…

Continue reading

कुमावत प्रजापत समाज के सेमिनार ‘आग़ाज़-2’ में युवाओं को मिला सफलता का मंत्र

कुचामन सिटी के कुमावत समाज भवन में कुम्हार–कुमावत प्रजापत समाज द्वारा आयोजित ‘आग़ाज़-2’ मोटिवेशन सेमिनार ने युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लेकर विशेषज्ञों के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में नव चयनित एवं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों—कुलदीप कुमावत, शिवराज, संगीता, जयंत प्रजापत, जयेश प्रजापत, प्रमोद और विकास घोड़ेला सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि…

Continue reading

कुचामन सिटी : प्रतिभाओं को मिला सम्मान: नोबल विद्यालय में NTSE-2026 पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी। नोबल विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से NTSE-2026 (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) के सफल प्रतिभागियों के लिए भव्य पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन सरला बिरला कल्याण मण्डपम् में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। समारोह में जिला न्यायाधीश बी.एल. बुगालिया, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, जिला शिक्षा…

Continue reading

कुचामन सिटी में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, तैयारियाँ पूरी—हेमराज चावला

कुचामन सिटी में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अम्बेडकर विकास समिति एवं क्षेत्रीय बहुजन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को सामाजिक समरसता, जागरूकता और सेवा भावना…

Continue reading

कुचामन में शिक्षा का नया अध्याय: विराट चिल्ड्रन एकेडमी का भव्य शुभारंभ, 10 हजार से अधिक लोगों की रही ऐतिहासिक उपस्थिति

कुचामन सिटी। शहर के नारायणपुरा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के रूप में विराट चिल्ड्रन एकेडमी (VCA) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संकेत दिया कि कुचामन में शिक्षा का एक नया युग शुरू हो चुका है। विधिवत फीता काटकर हुआ शुभारंभ, अतिथियों का हुआ स्वागत विद्यालय का विधिवत शुभारंभ…

Continue reading

कुचामन सिटी : हज यात्रा 2026 को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, यात्रियों को दी गई विस्तृत जानकारी

कुचामन सिटी। मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को कुचामन शहर स्थित छीपा जमातखाने में हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हज जिला संयोजक शेख मईनुद्दीन अशरफी (मकराना) की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से आए हज यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में जयपुर से आए दक्ष प्रशिक्षक गुलाम रसूल सहित सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता दाउद अली खान, सहायक अभियंता उस्मान गनी खान, प्रधानाचार्य लियाक़त अली…

Continue reading

भक्ति रस से सराबोर होगा श्रवणपुरा — कल से शुरू होगा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव,निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कुचामन सिटी। नजदीकी ग्राम श्रवणपुरा स्थित काला भाटा की ढाणी में कल से आस्था और भक्ति का विराट संगम देखने को मिलेगा, जहां सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। गांव में पहली बार आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। कथा प्रारंभ से पूर्व ठाकुरजी के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ कथा स्थल तक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan