राज्य मंत्री विजय सिंह ने शिव गांव में किया जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी किया लोकार्पण

कुचामन सिटी, 69वीं जिला स्तरीय 17/19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारम्भ सोमवार को शिव के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान सरकार के माननीय राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) डीडवाना-कुचामन अजित सिंह देथा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल खोखर और ग्राम पंचायत शिव के प्रशासक लाला राम अणदा भी मौजूद रहे। इससे पहले शिव पहुंचे राज्यमंत्री चौधरी ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया । कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading

नाबालिग बालिका के अपहरण के 25 दिन बाद भी पुलिस नाकाम, कुमावत समाज ने आक्रोश सभा कर दिया 9 दिन का अल्टीमेटम, प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

पिछले महीने 27 अगस्त को कुचामन सिटी में हुआ नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला, पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। घटना को 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक न तो बालिका बरामद हो पाई है और न ही नामजद आरोपी कमल बिजारणियां पुलिस की गिरफ्त में आया है। लगातार हो रही नाकामी से कुमावत समाज का आक्रोश अब उबाल पर है। बीती रात खारिया रोड स्थित शिव मंदिर में सैकड़ों की तादाद में कुमावत-प्रजापत समाज के लोग एकत्र हुए और आक्रोश…

Continue reading

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान

ऐसे आयोजनों की मुआशरे की इस्लाह में अहम भूमिका – कॉमरेड अब्बास खान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में 712 प्रतिभागियों ने लिया भाग, कुचामन सिटी सहित प्रदेश के तीन केंद्रों पर हुआ आयोजन कुचामन सिटी, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत रजा-ए-ख्वाजा जामा मस्जिद, आजाद चौक नरैना की ओर से रविवार को आयोजित अजीमुश्शान रजा-ए-ख्वाजा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के तीन अलग-अलग केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य आवाम की इस्लाह करना और घर-घर तक दीन की बातों को आसान तरीके से पहुंचाना बताया गया।…

Continue reading

कुचामन में जबरन धर्मान्तरण का आरोप, खटीक समाज ने थाने व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी , कस्बे में खटीक समाज ने एक युवक पर उनके समाज की युवती के जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाने है । मामले में खटीक समाज आक्रोशित हो गया है। समाजजनों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार और थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि न्यु खटीक मोहल्ला निवासी बनवारीलाल खटीक की पुत्री पूजा को माइन्डवॉश कर जबरन धर्मान्तरण कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब एक महीने पहले शिव कॉलोनी पांचवा रोड निवासी आमीन पुत्र अयूब…

Continue reading

कुचामन अपहरण कांड: पुलिस ने की, आरोपी कमल बिजारणियां और अपहृत किशोरी की तस्वीरें जारी, आरोपी पर इनाम घोषित

कुचामन शहर से नाबालिग किशोरी के अपहरण को 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी और अपहर्ता की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। तस्वीरें जारी, आमजन से अपील थाना कुचामन सिटी पुलिस ने आरोपी कमल बिजारणियां पुत्र मोहनाराम चौधरी निवासी राधे पब्लिक स्कूल के पास कुचामन और अपहर्ता उर्मिला पुत्री गंगाराम कुमावत निवासी रेगरी कोठी कुचामनसिटी की तस्वीरें जारी कर लोगों से सहयोग मांगा है। थाना अधिकारी सतपाल सिंह सिहाग ने…

Continue reading

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल ने दिखाया दम, खो-खो में रहा अव्वल,बाकी इवेंट्स में भी सराहनीय प्रदर्शन

ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी प्रतियोगिता (11 वर्षीय) 2025-26 का भव्य आयोजन गुरुवार को यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल, कुचामन सिटी में हुआ, जिसमें ब्लॉक की करीब 50 टीमों और लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरे दिन चले इस उत्साहपूर्ण आयोजन में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल का शानदार प्रदर्शन मेजबान यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए विद्यालय का नाम रोशन…

Continue reading

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने दिया भामाशाह योगदान, विद्यालय को मिली प्रिंटर और साउंड सिस्टम की सौगात

कुचामन सिटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसराना में मंगलवार को एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जब हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक श्री रामदेव जी भाटी और धन्नालाल जी कुमावत निवासी पालड़ी (कुचामन सिटी) ने विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रिंटर और साउंड सिस्टम विद्यालय को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुचामन सिटी श्री भंवरलाल जी खोखर की उपस्थिति में भामाशाहों द्वारा यह सहयोग विद्यालय को समर्पित किया गया। गौरतलब है कि…

Continue reading

कुचामन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरूआत: श्रमदान और सफाई अभियान में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी हुए शामिल

नगरपरिषद् कुचामन सिटी में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कनोई पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जनप्रतिनिधियों के साथ नगरपरिषद् के कार्मिकों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की। नगरपरिषद् आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगरपरिषद् सचिव शिकेश कांकरिया ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न…

Continue reading

कुचामन सिटी में शहरी सेवा शिविर-2025 का आगाज़

कुचामन सिटी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद् परिसर में बुधवार को शहरी सेवा शिविर-2025 का शुभारंभ किया गया। शिविर की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश गुप्ता और उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा की मौजूदगी में हुई, जबकि नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने शिविर की रूपरेखा और उद्देश्य बताए। वार्ड 1 से 3 के लिए आयोजित पहला शिविर आज आयोजित शिविर में सबसे पहले वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के नागरिकों को शामिल किया गया। यहां शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आवारा पशुओं…

Continue reading

कुचामन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत, प्रतिमाओं व पार्क की की सफाई

भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक कनोई पार्क में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं की धुलाई एवं सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूरे पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए सफाईकर्मियों का स्वागत और माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan