दीपपुरा पंचायत में पेयजल संसाधन बदहाल: घर-घर नल योजना धरी रह गई, बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण

सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे करती है और नेता मंचों से इसका श्रेय लेने में पीछे नहीं रहते। लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। कुचामन सिटी की दीपपुरा पंचायत इसका ताजा उदाहरण है, जहां सरकारी योजनाओं के बावजूद ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दीपुरा ग्राम पंचायत में करीब 90 प्रतिशत सार्वजनिक पेयजल संसाधन पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। कहीं हैंडपंप जंग खाकर बंद पड़े हैं, तो कहीं सार्वजनिक नल पॉइंट शोपीस बनकर रह गए हैं।…

Continue reading

कुचामन सीटी : वर्मा की स्मृति में स्थापित आरओ शीतल जल मशीन का शुभारंभ

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रामानंद वर्मा की स्मृति में सीबीईओ कार्यालय में आरओ प्लांट सहित शीतल जल मशीन स्थापित की। इस सेवा कार्य को दिवंगत वर्मा की धर्मपत्नी मुन्नी देवी वर्मा एवं पुत्र, क्लब के निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से सम्पन्न कराया गया। शुभारंभ अवसर पर सीबीईओ भवरलाल, एसीबीईओ दिनेश सिंह, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा तथा क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने संयुक्त रूप से मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान लॉयन…

Continue reading

डीडवाना-कुचामन जिले में कल से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’

डीडवाना — कुचामन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर डीडवाना–कुचामन जिले में कल बुधवार, 17 सितम्बर से ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रातः 9:30 बजे राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, डीडवाना के प्रांगण में होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले भर के चिकित्सा संस्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनका मकसद महिलाओं को समर्पित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और आमजन…

Continue reading

“जुनून और श्रद्धा का संगम:: 57 दिन में तीन धाम पूरे, अब अंतिम पड़ाव गंगोत्री की ओर आदित्य शेखावत”

कुचामन सिटी उपखंड के परेवड़ी निवासी युवा आदित्य शेखावत ने अपनी आस्था और दृढ़ संकल्प से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। 23 जुलाई 2025 को उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चार धाम की कठिन पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। आज उनकी इस पदयात्रा का 57वां दिन है और वे तीन धाम—केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं। अब वे अपनी अंतिम मंजिल गंगोत्री धाम की ओर रवाना हो गए हैं। लगभग दो माह…

Continue reading

कुचामन में विश्व ओजोन दिवस विद्यार्थियों ने लिया ओजोन परत की सुरक्षा का संकल्प, रैली, प्रदर्शनी और पौधरोपण कार्यक्रम हुए आयोजित

आज पूरे देश और दुनिया की तरह डीडवाना–कुचामन जिले में भी विश्व ओजोन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुचामन सिटी के राजकीय पीएम श्री जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में विद्यार्थियों ने एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसमें चार्ट्स, पोस्टर और मॉडल्स के माध्यम से ओजोन परत से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों और उसके संरक्षण की जरूरत को प्रदर्शित किया गया। सीबीई ईओ भंवर लाल खोखर भी इस मौके पर मौजूद रहें । विद्यालय की ओर से शहर…

Continue reading

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने वर्मा की स्मृति में किया सेवा कार्य, आयुर्वेदिक चिकित्सालय को भेंट की पानी की टंकी

शिक्षा नगरी की प्रमुख सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्व. रामानंद वर्मा की स्मृति में सेवा कार्य आयोजित किया। इस सेवा कार्य का आयोजन उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी एवं पुत्र, क्लब के निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के तहत श्रीचंद्रसागर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचकर क्लब पदाधिकारियों ने वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए पानी की टंकी भेंट की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम…

Continue reading

इंजीनियरिंग दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को किया गया नमन, कैड इंडेक्स की और से इंजीनियरों का हुआ सम्मान,विधार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

इंजीनियरिंग दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को किया गया नमन, कैड इंडेक्स की और से इंजीनियरों का हुआ सम्मान सर विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि देशभर की तरह कुचामन सिटी में भी सोमवार को इंजीनियरिंग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महान सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के 19वें दीवान सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सर विश्वेश्वरैया का दूरदर्शी दृष्टिकोण आज भी युवाओं और…

Continue reading

लायंस क्लब कुचामन सिटी का सराहनीय प्रयास: गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा का अनूठा संगम

लायंस क्लब कुचामन सिटी ने अपने “आओ खुशियाँ बाँटे” अभियान के तहत समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। क्लब द्वारा एक ही दिन में गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा जैसे तीनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लायन साथियों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत गौ सेवा से हुई, जहां तुला दान किया गया और गोमाता की सेवा कर जनमानस को सेवा की प्रेरणा दी गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत “प्लास्टिक हटाओ –…

Continue reading

कुचामन सिटी में हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय समारोह सम्पन्न, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह बने आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर कुचामन सिटी के श्री कुचामन पुस्तकालय में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रमों का रविवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन दिवस पर हिंदी भाषा सम्मान समारोह एवं “हिंदी भाषा : हमारा राष्ट्र गौरव” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्यकारों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश भोमराजका व निर्मला भोमराजका ने की। मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र डी. सोनी और…

Continue reading

न्याय की चौखट पर बंटी खुशियाँ : कुचामन में राष्ट्रीय लोक अदालत ने रचा इतिहास – 17 हज़ार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये के अवॉर्ड पारित

कुचामन सिटी स्थित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदरलाल खारोल ने न्याय की प्रतिमा का माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन अदालतों में लंबित मामलों की संख्या बहुत अधिक है। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण आपसी समझौते और मेल-मिलाप से तुरंत संभव हो…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan